News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. सोयाबीन की इन दो किस्मों से 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज की उम्मीद
खेती किसानी

सोयाबीन की इन दो किस्मों से 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज की उम्मीद

फिलहाल भारत में सोयाबीन की औसत उत्पादकता करीब 10 से 11 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। ऐसे में NRC 268 और NRC 270 से 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज के शुरुआती संकेत अहम माने जा रहे हैं।

News Potli

News Potli·News Potli Desk·14 Oct 2026

सोयाबीन की इन दो किस्मों से 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज की उम्मीद

सोयाबीन की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। सोयाबीन की दो उन्नत किस्मों NRC 268 और NRC 270 से करीब 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज मिलने के शुरुआती संकेत मिले हैं। ये किस्में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर ने विकसित की हैं। संस्थान में इन किस्मों की कटाई के बाद शुरुआती आंकड़ों में अच्छे उत्पादन की संभावना दिखी है। खास बात यह है कि इस साल प्रतिकूल मौसम के बावजूद इन किस्मों का प्रदर्शन उत्साहजनक रहा है।

एक-एक एकड़ में हुई दोनों किस्मों की कटाई

राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर में 9 अक्टूबर 2026 को सोयाबीन कटाई दिवस मनाया गया। इस दौरान NRC 268 और NRC 270 की उत्पादन क्षमता का आकलन किया गया। इसके लिए दोनों किस्मों के एक-एक एकड़ क्षेत्र में फसल की कटाई की गई। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, दोनों किस्मों से करीब 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज मिलने के संकेत मिले हैं। हालांकि, इन आंकड़ों का अभी वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाएगा।

देश में सोयाबीन की औसत उपज 10-11 क्विंटल

फिलहाल भारत में सोयाबीन की औसत उत्पादकता करीब 10 से 11 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। ऐसे में NRC 268 और NRC 270 से 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज के शुरुआती संकेत अहम माने जा रहे हैं। ICAR के मुताबिक, उन्नत किस्मों और खेती की सही तकनीकों को अपनाकर 15 से 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन हासिल किया जा सकता है। वहीं, अनुकूल परिस्थितियों में उपज 22 से 25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक पहुंचने की संभावना है।

उपज बढ़ाने के लिए आंकड़ों का होगा विश्लेषण

कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के सचिव और ICAR के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने कहा कि सोयाबीन की उत्पादकता बढ़ाने में उन्नत किस्मों और वैज्ञानिक खेती तकनीकों की अहम भूमिका है। उन्होंने प्रतिकूल मौसम के बावजूद NRC 268 और NRC 270 से मिले शुरुआती नतीजों को सकारात्मक बताया। इन आंकड़ों का वैज्ञानिक विश्लेषण भविष्य में सोयाबीन की पैदावार बढ़ाने के लिए शोध की दिशा तय करने में मदद करेगा।

संस्थान के निदेशक के मुताबिक, अलग-अलग किस्मों, क्षेत्रों और मौसम की परिस्थितियों में उत्पादन का आकलन करने के लिए कई वर्षों तक आंकड़े जुटाना जरूरी है। इससे यह समझने में मदद मिलेगी कि कौन-सी किस्म और खेती की कौन-सी तकनीक बेहतर उत्पादन देने में मददगार है। इस तरह के शोध से किसानों तक उन्नत किस्मों और वैज्ञानिक खेती के तरीकों की जानकारी पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।

News Potli.
Clip & Share
“

— सोयाबीन की इन दो किस्मों से 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज की उम्मीद

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Soybean FarmingAgriculture NewsHigh-Yielding Varieties Indian FarmersSoybean ProductionICARNRC 268 NRC 270
News Potli

About the Author

News Potli

News Potli Desk

Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs