News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. Soil Health : यूपी सरकार चला रही है अभियान, मुफ्त में करायें अपने खेत की मिट्टी की जाँच
एग्री बुलेटिन

Soil Health : यूपी सरकार चला रही है अभियान, मुफ्त में करायें अपने खेत की मिट्टी की जाँच

मिट्टी की घटती उर्वरा शक्ति को लेकर किसान और सरकार दोनों ही परेशान है। खेतो में बढ़ रहे रासायनिक उर्वरक के प्रयोग के चलते मिट्टी की सेहत पर पड़ते बुरे असर को देख राज्य सरकार किसानों के खेतों में मिट्ट

Pooja Rai

Pooja Rai·28 May 2024· 2 min read

Soil Health : यूपी सरकार चला रही है अभियान, मुफ्त में करायें अपने खेत की मिट्टी की जाँच

Soil Health : यूपी सरकार चला रही है अभियान, मुफ्त में करायें अपने खेत की मिट्टी की जाँच

मिट्टी की घटती उर्वरा शक्ति को लेकर किसान और सरकार दोनों ही परेशान है। खेतो में बढ़ रहे रासायनिक उर्वरक के प्रयोग के चलते मिट्टी की सेहत पर पड़ते बुरे असर को देख राज्य सरकार किसानों के खेतों में मिट्टी की उर्वरा शक्ति की जांच के लिए अभियान शुरू किया है। खेतों में किस पोषक तत्व की कमी है, इसका पता लगाने के लिए हर जिले में मृदा परीक्षण कराया जा रहा है जिससे मिट्टी की सेहत की जांच का पता चलने पर किसान जरूरी पोषक तत्व की कमी को दूर कर सकेंगे। इसलिए राज्य सरकार किसानों को यह सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध करा रही है और प्रदेश के हर जिलों में किसानों के बीच मृदा परीक्षण को लेकर जागरूकता भी फैलाई जा रही है। मृदा परीक्षण के बाद मिट्टी की सेहत का पूरा ब्यौरा किसानों को दिया जाएगा।

किसके खेतों की होगी नि:शुल्क जांच
उत्तर प्रदेश सरकार की कृषि विभाग के द्वारा किसानों की खेत की सेहत को जांचने का अभियान सभी जिलों में शुरू किया गया है। किसानों के लिये यह सुविधा पूरी तरीके से नि:शुल्क है। प्रत्येक ब्लॉक के 10 गांव का चयन करके एक हजार मृदा परीक्षण के लिए नमूना लिया जाएगा। इसी तरह सभी जिलों में लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हर गांव से 100 किसान इसके लिए चयनित किए जाएंगे। मिट्टी की जांच के बाद किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी दिया जाएगा। 15 जून तक परीक्षण के लिए नमूना इकट्ठा करने का कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है।

किसको देना होगा जांच का शुल्क
सभी ब्लॉकों में कृषि विभाग के द्वारा चयनित किसान के खेतों की ही होगी नि:शुल्क जांच जबकि अन्य किसान जो अपने खेत की मिट्टी की जांच करना चाहते हैं इसके लिए उन्हें तय शुल्क देना पड़ेगा। जैसे जीवाश्म कार्बन प्रतिशत, फास्फोरस और पोटाश की जांच के लिए ₹29 शुल्क है जबकि सल्फर के लिए ₹30 और सूक्ष्म पोषक तत्व में जिंक, लोहा, तांबा ,मैगनीज और बोरान की जांच के लिए 43 रुपए का शुल्क तय किया गया है।
मिट्टी के लिए 13 पोषक तत्व महत्वपूर्ण होते हैं इनमें से किसी भी तत्व की कमी होने पर फसल का उत्पादन प्रभावित होने लगता है। इसलिए सरकार किसानों मिट्टी की जांच के लिये प्रोत्साहित कर रही है ।

News Potli.
Clip & Share
“

— Soil Health : यूपी सरकार चला रही है अभियान, मुफ्त में करायें अपने खेत की मिट्टी की जाँच

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newsagriculture technologysoil healthsoil samplesoil testingup governmentखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs