News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. सीकर की किसान संतोष देवी खेदड़ बनीं राजस्थान की ‘किसान ब्रांड एम्बेसडर’
खेती किसानी

सीकर की किसान संतोष देवी खेदड़ बनीं राजस्थान की ‘किसान ब्रांड एम्बेसडर’

संतोष देवी ने राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) से पंजीकृत नर्सरी भी बनाई है। यहां हर साल एक लाख से ज्यादा पौधे तैयार किए जाते हैं। इस नर्सरी के जरिए किसानों को फलदार पौधे उपलब्ध कराने और बागवानी को बढ़ावा देने में मदद मिल रही है।

News Potli

News Potli·News Potli Desk·09 Oct 2026

सीकर की किसान संतोष देवी खेदड़ बनीं राजस्थान की ‘किसान ब्रांड एम्बेसडर’

राजस्थान के सीकर जिले की किसान संतोष देवी खेदड़ ने खेती में अपने काम से नई पहचान बनाई है। कम पानी और रेतीली जमीन वाले इलाके में उन्होंने अनार समेत कई फलदार फसलों की खेती की है। अब उनके इसी अनुभव का फायदा दूसरे किसानों को भी मिलेगा। राजस्थान कृषि विभाग ने उन्हें ‘किसान ब्रांड एम्बेसडर एवं ट्रेनर’ नियुक्त किया है। इस जिम्मेदारी के तहत वह प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में किसानों को जैविक, पारंपरिक और प्राकृतिक खेती के तरीके सिखाएंगी।

रेतीली जमीन पर उगा रहीं कई तरह के फल

सीकर जिले के बेरी गांव की रहने वाली संतोष देवी ने पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर बागवानी को अपनाया। वह अपने खेत में ड्रिप सिंचाई और जैविक खेती के तरीकों का इस्तेमाल करती हैं। उनके फार्म पर अनार के साथ गर्म जलवायु में उगने वाली सेब की किस्म हरमन-99, मौसमी, अमरूद, नींबू और चीकू की भी खेती की जा रही है।

उनका खेत दिखाता है कि कम पानी वाले इलाकों में भी सही फसल चुनकर और पानी का बेहतर इस्तेमाल करके बागवानी की जा सकती है।

हर साल तैयार करती हैं एक लाख से ज्यादा पौधे

संतोष देवी ने राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) से पंजीकृत नर्सरी भी बनाई है। यहां हर साल एक लाख से ज्यादा पौधे तैयार किए जाते हैं। इस नर्सरी के जरिए किसानों को फलदार पौधे उपलब्ध कराने और बागवानी को बढ़ावा देने में मदद मिल रही है।

राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा उनके काम का नाम

संतोष देवी के काम को राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है। उन्हें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित किए गए चुनिंदा किसानों में शामिल होने का मौका मिला। इसके अलावा, 2024 में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) ने उन्हें ‘इनोवेटिव फार्मर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया। अनार की खेती में उनके काम के कारण उन्हें ‘अनार किंग’ के नाम से भी जाना जाता है।

दूसरे राज्यों के किसान भी आते हैं सीखने

संतोष देवी का फार्म केवल खेती और उत्पादन तक सीमित नहीं है। यहां किसान और कृषि विद्यार्थी आधुनिक खेती के तरीके सीखने आते हैं। राजस्थान के अलावा हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात समेत दूसरे राज्यों के किसान भी उनके फार्म पर पहुंचते हैं। यहां उन्हें बागवानी, ड्रिप सिंचाई और खेती के नए तरीकों को समझने का मौका मिलता है।

किसानों को प्रशिक्षण देने की मिली जिम्मेदारी

राजस्थान के कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल की ओर से जारी नियुक्ति के अनुसार, संतोष देवी प्रदेश में आयोजित किसान प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कार्यशालाओं में हिस्सा लेंगी। इन कार्यक्रमों के जरिए वह जैविक, पारंपरिक और प्राकृतिक खेती के बारे में किसानों को जानकारी देंगी।

हर महीने मिलेगा 11 हजार रुपये मानदेय

प्रशिक्षण और कार्यशालाओं में हिस्सा लेने के दौरान कृषि विभाग की ओर से उन्हें यात्रा, भोजन और दूसरी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा, श्री रामशांताय जैविक कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, कोटा के चेयरमैन ताराचंद गोयल की ओर से उन्हें 11,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। यह मानदेय अगले आदेश तक देय होगा।

संतोष देवी अब अपने खेत में किए गए प्रयोगों और अनुभवों को दूसरे किसानों तक पहुंचाएंगी। खासकर राजस्थान जैसे कम बारिश वाले इलाकों में पानी बचाने, ड्रिप सिंचाई, बागवानी और फसल विविधीकरण के उनके अनुभव किसानों के काम आ सकते हैं।

खेती में उनकी सफलता की कहानी NewsPotli ने भी दिखाई है…


News Potli.
Clip & Share
“

— सीकर की किसान संतोष देवी खेदड़ बनीं राजस्थान की ‘किसान ब्रांड एम्बेसडर’

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Santosh Devi Khedar organic farming Rajasthan natural farmingRajasthan farmer brand ambassador Sikar progressive farmer
News Potli

About the Author

News Potli

News Potli Desk

Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs