News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. मॉनसून की वापसी से राजस्थान में बढ़ी खरीफ बुवाई, मूंगफली 93% तक पहुंची
खेती किसानी

मॉनसून की वापसी से राजस्थान में बढ़ी खरीफ बुवाई, मूंगफली 93% तक पहुंची

मॉनसून की वापसी से राजस्थान में खरीफ बुवाई ने रफ्तार पकड़ ली है। मूंगफली की बुवाई 93%, बाजरा 88%, मूंग 80% और सोयाबीन 83% लक्ष्य तक पहुंच गई है। वहीं ग्वार की बुवाई 60% और मोठ की 69% है, लेकिन पश्चिमी राजस्थान में बारिश के बाद इनकी बुवाई तेज होने की उम्मीद है।

Pooja Rai

Pooja Rai·11 Aug 2026

मूंगफली की बुवाई 93% तक पहुंची

मूंगफली की बुवाई 93% तक पहुंची

जयपुर। लंबे सूखे के बाद राजस्थान में मॉनसून की दोबारा सक्रियता से किसानों ने खरीफ फसलों की बुवाई तेज कर दी है। कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 29 जुलाई तक ज्यादातर खरीफ फसलों की बुवाई 80% से ज्यादा लक्ष्य तक पहुंच गई है। हालांकि, ग्वार और मोठ की बुवाई अभी पीछे चल रही है।

करीब 25 दिन के सूखे के बाद बारिश लौटने से पश्चिमी राजस्थान के उन इलाकों में भी बुवाई शुरू हुई है, जहां बारिश की कमी के कारण काम अटक गया था। कृषि विभाग का अनुमान है कि अगर बारिश का सिलसिला जारी रहा तो ज्यादातर फसलों का बुवाई लक्ष्य पूरा हो सकता है।

मूंगफली की बुवाई 93% तक पहुंची

तिलहन फसलों में मूंगफली सबसे आगे है। अब तक करीब 10.70 लाख हेक्टेयर में मूंगफली की बुवाई हो चुकी है, जो इसके 11.50 लाख हेक्टेयर के लक्ष्य का 93% है। वहीं सोयाबीन की बुवाई 9.17 लाख हेक्टेयर यानी 83% लक्ष्य तक पहुंच गई है।

बाजरा, ज्वार और मक्का भी आगे

मोटे अनाज में बाजरा की बुवाई 35.44 लाख हेक्टेयर में हुई है, जो 40.50 लाख हेक्टेयर के लक्ष्य का 88% है। ज्वार की बुवाई 5.91 लाख हेक्टेयर यानी 99%, जबकि मक्का 9.51 लाख हेक्टेयर यानी 98% लक्ष्य तक पहुंच चुका है।

मूंग की बुवाई 80% हुई

दलहन में मूंग की बुवाई 21.10 लाख हेक्टेयर में हुई है, जो 26.50 लाख हेक्टेयर के लक्ष्य का 80% है। उड़द और चौला की बुवाई भी 80% से ज्यादा क्षेत्र में हो चुकी है। हालांकि मोठ की बुवाई 6.86 लाख हेक्टेयर यानी 69% तक ही पहुंची है।

ग्वार की बुवाई सबसे पीछे

राजस्थान की प्रमुख खरीफ फसल ग्वार की बुवाई अभी सबसे पीछे है। 25.50 लाख हेक्टेयर के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 15.17 लाख हेक्टेयर, यानी करीब 60% क्षेत्र में ही बुवाई हुई है।

पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, नागौर, चूरू और बीकानेर जैसे जिलों में बारिश देर से पहुंचने के कारण ग्वार की बुवाई प्रभावित हुई। अब बारिश होने के बाद इन इलाकों में बुवाई तेज होने की उम्मीद है।


ये भी देखें-

News Potli.
Clip & Share
“

— मॉनसून की वापसी से राजस्थान में बढ़ी खरीफ बुवाई, मूंगफली 93% तक पहुंची

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
RajasthanKharif cropsKharif sowingMoongfaliNewsPotli
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs