News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. अब QR कोड से मिलेगा खाद, 23 राज्यों के 56 जिलों में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट
खेती किसानी

अब QR कोड से मिलेगा खाद, 23 राज्यों के 56 जिलों में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट

केंद्र सरकार ने खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और आसान बनाने के लिए 'फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल' नाम का नया डिजिटल सिस्टम शुरू किया है। इसके तहत किसान मोबाइल ऐप से खाद की प्री-बुकिंग कर सकेंगे और QR कोड के जरिए खाद ले सकेंगे। फिलहाल यह पायलट प्रोजेक्ट 23 राज्यों के 56 जिलों में लागू किया गया है।

Pooja Rai

Pooja Rai·05 Aug 2026

'फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल' (Framework for Fertilizer Sale) नाम का यह प्लेटफॉर्म उर्वरक मंत्रालय और कृषि मंत्रालय ने राज्य सरकारों की सहमति से मिलकर तैयार किया है।

'फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल' (Framework for Fertilizer Sale) नाम का यह प्लेटफॉर्म उर्वरक मंत्रालय और कृषि मंत्रालय ने राज्य सरकारों की सहमति से मिलकर तैयार किया है।

नई दिल्ली। देश में हर सीजन खाद की कमी, लंबी कतारों और वितरण में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आती रहती हैं। इसी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार ने नया डिजिटल सिस्टम शुरू किया है। इसके तहत अब किसान मोबाइल ऐप से पहले ही खाद की बुकिंग कर सकेंगे और उन्हें QR कोड आधारित टोकन मिलेगा। फिलहाल इस व्यवस्था का पायलट प्रोजेक्ट 23 राज्यों के 56 जिलों में शुरू किया गया है।

यह जानकारी रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में दी। उन्होंने बताया कि 'फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल' (Framework for Fertilizer Sale) नाम का यह प्लेटफॉर्म उर्वरक मंत्रालय और कृषि मंत्रालय ने राज्य सरकारों की सहमति से मिलकर तैयार किया है। इसका उद्देश्य खाद वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित, किसान-केंद्रित और जरूरत के अनुसार बनाना है।

नई व्यवस्था के तहत किसान या उनका अधिकृत प्रतिनिधि मोबाइल ऐप के जरिए पंजीकरण करेगा। इसके बाद किसान अपनी जमीन और बोई गई फसल की जानकारी दर्ज कर खाद की प्री-बुकिंग कर सकेगा। बुकिंग पूरी होने पर उसे QR कोड वाला टोकन मिलेगा।

जब किसान खाद लेने के लिए उर्वरक विक्रेता के पास पहुंचेगा, तो विक्रेता पॉइंट ऑफ सेल (PoS) मशीन से QR कोड स्कैन करेगा। इसके बाद मौजूदा व्यवस्था के अनुसार आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन होने पर किसान को खाद उपलब्ध करा दिया जाएगा।

सरकार का कहना है कि इस नई व्यवस्था से खाद की मांग का पहले से अनुमान लगाया जा सकेगा, वितरण व्यवस्था बेहतर होगी और जरूरतमंद किसानों तक समय पर उर्वरक पहुंचाने में मदद मिलेगी। साथ ही, जमीन और फसल के रिकॉर्ड के आधार पर खाद वितरण होने से व्यवस्था में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

इसके अलावा, सरकार इंटीग्रेटेड फर्टिलाइजर मैनेजमेंट सिस्टम (iFMS) के जरिए देशभर में उर्वरकों की ढुलाई, आवंटन, स्टॉक और राज्यों में आपूर्ति की रियल-टाइम निगरानी भी कर रही है। इससे खाद की उपलब्धता पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत वाले क्षेत्रों में समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है।

ये भी देखें-

News Potli.
Clip & Share
“

— अब QR कोड से मिलेगा खाद, 23 राज्यों के 56 जिलों में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Framework for Fertilizer SaleMobile appNewsPotli Fertilizer
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs