News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. सरकारी योजना
  3. 4,250 रुपये वाला गेहूं का बीज अब 2,250 रुपये में, पंजाब सरकार देगी सब्सिडी
सरकारी योजना

4,250 रुपये वाला गेहूं का बीज अब 2,250 रुपये में, पंजाब सरकार देगी सब्सिडी

पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के मुताबिक, प्रमाणित गेहूं के बीज की कीमत 4,250 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है। इस पर सरकार की ओर से 2,000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।

News Potli

News Potli·News Potli Desk·26 Oct 2026

4,250 रुपये वाला गेहूं का बीज अब 2,250 रुपये में, पंजाब सरकार देगी सब्सिडी

रबी सीजन में गेहूं की बुवाई की तैयारी कर रहे पंजाब के किसानों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने किसानों को प्रमाणित गेहूं के बीज सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने के लिए 50 करोड़ रुपये की योजना घोषित की है। इसके तहत किसानों को बीज खरीदने पर अधिकतम 2,000 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी मिलेगी। इससे किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाला बीज कम कीमत पर मिल सकेगा।

4,250 रुपये का बीज 2,250 रुपये में मिलेगा

पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के मुताबिक, प्रमाणित गेहूं के बीज की कीमत 4,250 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है। इस पर सरकार की ओर से 2,000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। सब्सिडी बीज खरीदते समय ही कीमत में से घटा दी जाएगी। यानी किसानों को एक क्विंटल बीज के लिए 2,250 रुपये देने होंगे।

इन किस्मों के बीज पर मिलेगी सब्सिडी

योजना का लाभ उन्हीं प्रमाणित गेहूं की किस्मों पर मिलेगा, जिनकी सिफारिश पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU), लुधियाना ने की है। इन किस्मों को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) या पंजाब सरकार से भी अधिसूचित होना चाहिए। साथ ही, संबंधित किस्म 10 साल से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए।

कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि बीज उत्पादन और उसके गुणन के लिए जिम्मेदार नोडल एजेंसियों को गुणवत्ता के मामले में जवाबदेह बनाया जाएगा। अगर बीज की गुणवत्ता को लेकर कोई शिकायत आती है, तो उसका समाधान संबंधित नोडल एजेंसी को करना होगा।

2.42 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ

राज्य के कृषि विभाग ने इस योजना के तहत 2,42,218 किसानों को लाभ देने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए कुल 50 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। हालांकि, सब्सिडी की सीमा प्रति हेक्टेयर अधिकतम 2,000 रुपये या बीज की लागत का 50 प्रतिशत, जो भी कम हो, तय की गई है।

यह योजना कृषि उन्नति योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (NFSNM) के बीज घटक के अंतर्गत लागू की जाएगी। इसका उद्देश्य किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराना और उन्हें अपने खेतों में इस्तेमाल के लिए बीज का भंडार तैयार करने में मदद करना है।

News Potli.
Clip & Share
“

— 4,250 रुपये वाला गेहूं का बीज अब 2,250 रुपये में, पंजाब सरकार देगी सब्सिडी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Punjab Wheat Seed SubsidyCertified Wheat SeedsPunjab FarmersWheat FarmingWheat Seed Subsidy 2026
News Potli

About the Author

News Potli

News Potli Desk

Related Coverage

और पढ़ें

 कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा
सरकारी योजना

कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साल 2014-15 से कृषि यांत्रिकीकरण पर सब-मिशन (SMAS) के तहत उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, एफपीओ, एसएचजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

News Potli·
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर
सरकारी योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर

धान बुवाई से पहले सरकार ने बढ़ाई खाद की खरीद

News Potli·
AI Image
सरकारी योजना

महाराष्ट्र में मछुआरों को मिलेगा कमाई का नया जरिया, बांटे गए हरे मसल्स के 10 लाख बीज

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के अंतर्गत आने वाले केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान (CMFRI) ने महाराष्ट्र में हरे मसल्स के पांच लाख और बीज बांटे हैं। इससे पहले भी संस्थान की ओर से बीज दिए गए थे। अब पिछले छह महीनों में बांटे गए बीजों की कुल संख्या 10 लाख हो गई है।

News Potli·26 Oct 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs