News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. 274.09 लाख टन हुआ दलहन उत्पादन, आयात 12.92 लाख टन घटा; जानें मिशन के आंकड़े
खेती किसानी

274.09 लाख टन हुआ दलहन उत्पादन, आयात 12.92 लाख टन घटा; जानें मिशन के आंकड़े

दलहन उत्पादन बढ़ने के साथ इसकी खेती का क्षेत्रफल भी बढ़ा है। 2024-25 में दलहन का क्षेत्रफल 277.20 लाख हेक्टेयर था, जो 2025-26 में बढ़कर 286.46 लाख हेक्टेयर हो गया। यानी एक साल में दलहन की खेती का रकबा करीब 9.26 लाख हेक्टेयर बढ़ा है। इससे पता चलता है कि किसानों के बीच दलहन फसलों को लेकर रुचि बढ़ी है।

News Potli

News Potli·News Potli Desk·24 Aug 2026

2025-26 में देश में दलहन उत्पादन बढ़कर 274.09 लाख मीट्रिक टन हो गया

2025-26 में देश में दलहन उत्पादन बढ़कर 274.09 लाख मीट्रिक टन हो गया

देश को दालों के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की कोशिशों के बीच दलहन उत्पादन में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2025-26 में देश में दलहन उत्पादन बढ़कर 274.09 लाख मीट्रिक टन हो गया, जो 2024-25 में 256.83 लाख मीट्रिक टन था। यानी एक साल में उत्पादन 17.26 लाख मीट्रिक टन बढ़ा है। उत्पादन बढ़ने के साथ दलहन के आयात में भी कमी आई है।

नई दिल्ली के पूसा में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों से दलहन आत्मनिर्भरता मिशन को तेजी से लागू करने और इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

दलहन की खेती का रकबा भी बढ़ा

दलहन उत्पादन बढ़ने के साथ इसकी खेती का क्षेत्रफल भी बढ़ा है। 2024-25 में दलहन का क्षेत्रफल 277.20 लाख हेक्टेयर था, जो 2025-26 में बढ़कर 286.46 लाख हेक्टेयर हो गया।

यानी एक साल में दलहन की खेती का रकबा करीब 9.26 लाख हेक्टेयर बढ़ा है। इससे पता चलता है कि किसानों के बीच दलहन फसलों को लेकर रुचि बढ़ी है।

उत्पादकता 926 से बढ़कर 957 किलो प्रति हेक्टेयर

दलहन की पैदावार बढ़ने की एक वजह उत्पादकता में सुधार भी है। वर्ष 2024-25 में दलहन की औसत उत्पादकता 926 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर थी, जो 2025-26 में बढ़कर 957 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर हो गई।

इस तरह दलहन के क्षेत्रफल, उत्पादन और उत्पादकता, तीनों प्रमुख आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई है।

दालों का आयात भी घटा

घरेलू उत्पादन बढ़ने का असर दलहन के आयात पर भी देखने को मिला है। भारत ने 2024-25 में 72.56 लाख मीट्रिक टन दलहन का आयात किया था। यह आंकड़ा 2025-26 में घटकर 59.64 लाख मीट्रिक टन रह गया।

यानी एक साल में दलहन का आयात करीब 12.92 लाख मीट्रिक टन कम हुआ है। सरकार इसे दालों के मामले में आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति मान रही है।

2026-27 में 528 प्रोसेसिंग यूनिट लगाने का लक्ष्य

सरकार का फोकस अब सिर्फ दलहन का उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं है। किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम दिलाने के लिए प्रोसेसिंग, भंडारण और बाजार से जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है।

दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के तहत 2026-27 में 528 प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने का लक्ष्य राज्यों को दिया गया है। इससे दालों की प्रोसेसिंग क्षमता बढ़ाने और किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है।

बीज से बाजार तक मजबूत होगी वैल्यू चेन

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दलहन में आत्मनिर्भरता के लिए सिर्फ उत्पादन बढ़ाना पर्याप्त नहीं है। बीज से लेकर बाजार तक पूरी वैल्यू चेन को मजबूत करना जरूरी है।

इसके लिए प्रोसेसिंग यूनिट, भंडारण और बेहतर मार्केट कनेक्टिविटी पर काम करने की जरूरत है, ताकि किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सके।

उन्होंने राज्यों से कहा कि योजनाओं का असर केवल सरकारी आंकड़ों में नहीं, बल्कि किसानों के खेत और उनकी जेब में भी दिखाई देना चाहिए। सरकार का लक्ष्य दलहन उत्पादन बढ़ाने के साथ किसानों की आय बढ़ाना और देश की आयात निर्भरता कम करना है।

News Potli.
Clip & Share
“

— 274.09 लाख टन हुआ दलहन उत्पादन, आयात 12.92 लाख टन घटा; जानें मिशन के आंकड़े

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Pulses ProductionPulses Mission
News Potli

About the Author

News Potli

News Potli Desk

Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs