News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. PM-KISAN की 21वीं किस्त कितनी तारीख को जारी होगी?
एग्री बुलेटिन

PM-KISAN की 21वीं किस्त कितनी तारीख को जारी होगी?

19 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी PM-KISAN योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये मिलते हैं। अब तक 11 करोड़ किसानों को 3.70 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दिए जा चुके ह

NP

Pooja Rai·Correspondent·17 Nov 2025· 2 min read

PM-KISAN की 21वीं किस्त कितनी तारीख को जारी होगी?

PM-KISAN की 21वीं किस्त कितनी तारीख को जारी होगी?

19 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी PM-KISAN योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये मिलते हैं। अब तक 11 करोड़ किसानों को 3.70 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दिए जा चुके हैं। किस्त पाने के लिए जमीन और बैंक खाता PM-KISAN पोर्टल व आधार से लिंक होना जरूरी है। एक स्टडी में पाया गया कि यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने और खेती में निवेश बढ़ाने में मदद करती है।

देश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को PM-KISAN योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है, जो तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है।

कब हुई थी शुरूआत?
PM-KISAN योजना 24 फरवरी 2019 को शुरू हुई थी और अब तक सरकार देश के 11 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को 3.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दे चुकी है। यह पैसा किसानों को खाद–बीज जैसे इनपुट खरीदने और शिक्षा, इलाज व अन्य जरूरतों में मदद करता है।

ये जरूरी
इस योजना का लाभ वही किसान ले सकते हैं जिनकी जमीन का रिकॉर्ड PM-KISAN पोर्टल से लिंक हो, और जिनके बैंक खाते आधार से जुड़े हों। सरकार समय-समय पर गांव स्तर पर कैंप चलाकर उन किसानों को भी जोड़ रही है जो पात्र हैं लेकिन अभी योजना में शामिल नहीं हो पाए हैं।

ये भी पढ़ें - नवंबर–दिसंबर में यूरिया-DAP की बढ़ती मांग, सरकार के सामने आपूर्ति की चुनौती

फार्मर रजिस्ट्री क्यों?
2019 में इंटरनेशनल फूड एंड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट की एक स्टडी में पाया गया कि PM-KISAN की किस्तें किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर करने, खेती में निवेश बढ़ाने और गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मददगार रही हैं।
सरकार अब किसानों के लिए एक ‘फार्मर रजिस्ट्री’ भी बना रही है, जिससे भविष्य में किसानों को किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने में कागजी प्रक्रिया से गुजरना न पड़े और सभी सुविधाएँ आसानी से मिल सकें।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— PM-KISAN की 21वीं किस्त कितनी तारीख को जारी होगी?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews PotliPM NARENDRA MODIPM-KISANखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs