News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. PM किसान योजना: किस्त न मिलने पर क्या करें?
एग्री बुलेटिन

PM किसान योजना: किस्त न मिलने पर क्या करें?

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जारी कर दी गई, जिसके तहत 9 करोड़ किसानों के खातों में 18 हजार करोड़ रुपये भेजे गए। लेकिन कई किसानों के खाते में किस्त नहीं पहुंची है। जानिए इसक

Pooja Rai

Pooja Rai·20 Nov 2025· 2 min read

PM किसान योजना: किस्त न मिलने पर क्या करें?

PM किसान योजना: किस्त न मिलने पर क्या करें?

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जारी कर दी गई, जिसके तहत 9 करोड़ किसानों के खातों में 18 हजार करोड़ रुपये भेजे गए। लेकिन कई किसानों के खाते में किस्त नहीं पहुंची है। जानिए इसकी क्या वजह हो सकती है, इसका समाधान कैसे करें, और किसान अपनी समस्या के लिए कहाँ संपर्क कर सकते हैं?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त बुधवार को देशभर के किसानों के खातों में भेज दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि सम्मेलन से इस किस्त को जारी किया। उन्होंने डीबीटी के जरिए करीब 9 करोड़ किसानों को 18 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। किस्त मिलने से किसानों में खुशी है, लेकिन ऐसे कई किसान भी हैं जिनके खाते में अभी पैसा नहीं आया है।

इस नंबर पर करें कॉल
अगर आपके खाते में भी किस्त नहीं पहुंची है, तो परेशानी की कोई बात नहीं। सरकार ने किसानों की मदद के लिए किसान कॉल सेंटर नंबर 1800-180-1551 जारी किया है। इस नंबर पर कॉल करके किसान अपनी किस्त रुकने का कारण पता कर सकते हैं और समाधान भी मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें - प्राकृतिक खेती में भारत बनेगा लीडर: पीएम मोदी

किस्त रुकने की वजह
कई वजहों से किस्त रुक जाती है—जैसे e-KYC अधूरी होना, जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन लंबित होना, बैंक खाता आधार से लिंक न होना, या बैंक खाता गलत/निष्क्रिय होना। ऐसे मामलों में पैसा ट्रांसफर नहीं होता।

समाधान
किसान इन समस्याओं को दूर करने के लिए CSC केंद्र पर जाकर e-KYC करवा सकते हैं, अपने भूलेख सही करा सकते हैं, बैंक खाते को आधार से लिंक करा सकते हैं, और PM-KISAN पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।

क्या है पीएम किसान योजना?
पीएम किसान योजना 2019 में शुरू हुई थी, जिसके तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये, यानी कुल 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है। अगर आपकी किस्त नहीं आई है, तो हेल्पलाइन पर कॉल करें और तुरंत अपनी समस्या का समाधान लें। सरकार का कहना है कि पात्र किसानों को लाभ देने में कोई देरी नहीं की जाएगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— PM किसान योजना: किस्त न मिलने पर क्या करें?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews PotliPM Kisan 21st installmentPM Kisan Samman Nidhiखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs