News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. खरीफ सीजन में धान की बुवाई 4% घटी, कई राज्यों में रकबा कम
खेती किसानी

खरीफ सीजन में धान की बुवाई 4% घटी, कई राज्यों में रकबा कम

धान के रकबे में सबसे ज्यादा कमी कर्नाटक और तेलंगाना में देखने को मिली है। कर्नाटक में करीब 4.54 लाख हेक्टेयर, तेलंगाना में 4.46 लाख हेक्टेयर, आंध्र प्रदेश में 1.90 लाख हेक्टेयर और उत्तर प्रदेश में 1.84 लाख हेक्टेयर रकबा कम हुआ है।

Pooja Rai

Pooja Rai·15 Sep 2026

खरीफ सीजन में धान की बुवाई 4% घटी, कई राज्यों में रकबा कम

इस साल खरीफ सीजन में धान की खेती का रकबा पिछले साल के मुकाबले कम हो गया है। कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में धान का रकबा घटने से देश में कुल बुवाई 4 फीसदी कम हुई है। कृषि मंत्रालय के 11 सितंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक 426.81 लाख हेक्टेयर में धान की बुवाई हुई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 443.78 लाख हेक्टेयर में धान लगा था।

धान के रकबे में सबसे ज्यादा कमी कर्नाटक और तेलंगाना में हुई है। कर्नाटक में धान का रकबा 4.54 लाख हेक्टेयर, तेलंगाना में 4.46 लाख हेक्टेयर घटा है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में 1.90 लाख हेक्टेयर, उत्तर प्रदेश में 1.84 लाख हेक्टेयर, मध्य प्रदेश में 1.75 लाख हेक्टेयर, तमिलनाडु में 1.40 लाख हेक्टेयर, महाराष्ट्र में 1.15 लाख हेक्टेयर और झारखंड में 0.97 लाख हेक्टेयर की कमी दर्ज की गई है। धान खरीफ सीजन की प्रमुख फसल है और इसकी कटाई अक्टूबर से शुरू होती है।

दलहन और मोटे अनाज का रकबा बढ़ा

आंकड़ों के मुताबिक, इस साल दलहन की बुवाई बढ़कर 118.46 लाख हेक्टेयर हो गई है, जबकि पिछले साल यह 116.79 लाख हेक्टेयर थी। श्री अन्न और मोटे अनाज का रकबा भी बढ़कर 183.17 लाख हेक्टेयर हो गया है।

वहीं तिलहन की बुवाई मामूली घटकर 193.90 लाख हेक्टेयर रह गई है। कपास का रकबा भी 110.31 लाख हेक्टेयर से घटकर 109.34 लाख हेक्टेयर हो गया है। गन्ने की बुवाई भी थोड़ी कम हुई है।

खरीफ फसलों का कुल रकबा भी घटा

11 सितंबर तक देश में सभी खरीफ फसलों की कुल बुवाई 1,096.49 लाख हेक्टेयर में हुई है। पिछले साल इसी अवधि में यह रकबा 1,112.54 लाख हेक्टेयर था। यानी इस साल कुल खरीफ रकबा भी कम है। कुछ हिस्सों में कम बारिश को इसकी एक बड़ी वजह माना जा रहा है।

News Potli.
Clip & Share
“

— खरीफ सीजन में धान की बुवाई 4% घटी, कई राज्यों में रकबा कम

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Kharif cropsPaddy farming MonsoonAgriculture news
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs