News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. ICAR की नई तकनीक से एक ही जमीन पर फल और पशुओं के लिए चारा दोनों का उत्पादन
खेती किसानी

ICAR की नई तकनीक से एक ही जमीन पर फल और पशुओं के लिए चारा दोनों का उत्पादन

ICAR की नई हॉर्टीपास्चर तकनीक से किसान एक ही खेत में फल और हरा चारा दोनों उगा सकते हैं। इससे प्रति हेक्टेयर 35–40 टन हरा चारा मिलता है, खरपतवार 80% तक कम होते हैं और दूध उत्पादन में 15–20% तक बढ़ोतरी देखी गई है। यह तकनीक बागवानी और पशुपालन करने वाले किसानों की आय बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है।

Pooja Rai

Pooja Rai·31 Jul 2026

ICAR की नई हॉर्टीपास्चर तकनीक से किसान एक ही खेत में फल और हरा चारा दोनों उगा सकते हैं।

ICAR की नई हॉर्टीपास्चर तकनीक से किसान एक ही खेत में फल और हरा चारा दोनों उगा सकते हैं।

अगर आपके खेत में सेब, बादाम या दूसरे फलों का बाग है, तो अब उसी जमीन से अतिरिक्त कमाई भी की जा सकती है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के इंडियन ग्रासलैंड एंड फॉडर रिसर्च इंस्टीट्यूट (IGFRI) ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जिसमें फलों के पेड़ों के बीच खाली पड़ी जगह पर हरे चारे की खेती की जाती है। इस तकनीक को हॉर्टीपास्चर (Hortipasture) कहा जाता है।

एक ही खेत से मिलेगा फल और चारा

इस तकनीक में बाग के बीच की खाली जगह का उपयोग हरे चारे की खेती के लिए किया जाता है। इससे किसानों को एक ही खेत से फल के साथ-साथ पशुओं के लिए चारा भी मिलता है। इससे जमीन का बेहतर उपयोग होता है और किसानों की अतिरिक्त आय बढ़ सकती है।

Loading tweet…

हर साल मिलेगा भरपूर हरा चारा

ICAR के अनुसार, इस तकनीक से प्रति हेक्टेयर 35 से 40 टन तक हरा चारा पैदा किया जा सकता है। इतना चारा 4 से 6 बड़े पशुओं की सालभर की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जाता है।

खरपतवार कम होंगे, मिट्टी भी होगी मजबूत

हॉर्टीपास्चर तकनीक अपनाने से खेत में करीब 80% तक खरपतवार कम हो जाते हैं। इसके अलावा मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है, नमी लंबे समय तक बनी रहती है, जैव विविधता को बढ़ावा मिलता है और कार्बन संरक्षण में भी मदद मिलती है।

दूध उत्पादन बढ़ाने में भी मददगार

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के चूनट वारी क्षेत्र में इस तकनीक को 20 हेक्टेयर क्षेत्र और 75 बागों में अपनाया गया है। ICAR के अनुसार, इससे पशुओं को हरा चारा आसानी से मिलने लगा और दूध उत्पादन में 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

किसानों के लिए बढ़िया विकल्प

विशेषज्ञों का कहना है कि जिन किसानों के पास बाग और पशुपालन दोनों हैं, उनके लिए यह तकनीक काफी फायदेमंद हो सकती है। इससे एक ही जमीन से दो तरह का उत्पादन मिलेगा, चारे की लागत घटेगी और खेती के साथ पशुपालन से होने वाली आय भी बढ़ेगी।

News Potli.
Clip & Share
“

— ICAR की नई तकनीक से एक ही जमीन पर फल और पशुओं के लिए चारा दोनों का उत्पादन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
ICARhortipasture technologyNewsPotli
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs