News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. ऑयल पाम की खेती को मिलेगा बढ़ावा, तेलंगाना में शुरू हुआ 300 करोड़ रुपये का कॉम्प्लेक्स
खेती किसानी

ऑयल पाम की खेती को मिलेगा बढ़ावा, तेलंगाना में शुरू हुआ 300 करोड़ रुपये का कॉम्प्लेक्स

तेलंगाना के खम्मम में गोडरेज एग्रोवेट ने 300 करोड़ रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड ऑयल पाम कॉम्प्लेक्स शुरू किया है। यहां किसानों को बीज, नर्सरी, तकनीकी सलाह, प्रोसेसिंग और अन्य सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी। कंपनी का कहना है कि इससे ऑयल पाम उत्पादन बढ़ेगा, किसानों की आय में सुधार होगा और देश की खाद्य तेल आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।

Pooja Rai

Pooja Rai·20 Jul 2026

ऑयल पाम की खेती

ऑयल पाम की खेती

देश में खाद्य तेल का उत्पादन बढ़ाने और ऑयल पाम की खेती करने वाले किसानों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए गोडरेज एग्रोवेट ने तेलंगाना के खम्मम में 300 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक इंटीग्रेटेड ऑयल पाम कॉम्प्लेक्स शुरू किया है। कंपनी का कहना है कि इस परियोजना से ऑयल पाम की खेती से लेकर तेल निकालने और प्रोसेसिंग तक की पूरी व्यवस्था एक ही परिसर में उपलब्ध होगी।

एक ही जगह मिलेंगी सभी जरूरी सुविधाएं

इस कॉम्प्लेक्स में उन्नत बीज, नर्सरी, रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) सेंटर, ऑयल पाम मिल और जल्द शुरू होने वाली रिफाइनरी की सुविधा होगी। इससे किसानों को बेहतर गुणवत्ता के पौधे, आधुनिक तकनीक और तेज प्रोसेसिंग का लाभ मिलेगा।

तेलंगाना की पहली निजी ऑयल पाम मिल

इस परिसर में स्थापित ऑयल पाम मिल तेलंगाना की पहली निजी ऑयल पाम मिल है। इसकी शुरुआती प्रसंस्करण क्षमता 30 टन प्रति घंटा है, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 60 टन प्रति घंटा किया जाएगा। इससे किसानों की उपज का तेजी से प्रसंस्करण हो सकेगा।
गोडरेज एग्रोवेट फिलहाल तेलंगाना में करीब 10 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में ऑयल पाम की खेती से जुड़ा है। कंपनी ने 2030 तक इसे बढ़ाकर 30 हजार हेक्टेयर करने का लक्ष्य रखा है, ताकि अधिक से अधिक किसान इस फसल से जुड़ सकें।

खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम

कॉम्प्लेक्स में 'समाधान सेंटर' भी शुरू किया गया है। यहां किसानों को ऑयल पाम की खेती से जुड़ी तकनीकी सलाह, गुणवत्तापूर्ण पौधे, कृषि आदान, प्रशिक्षण और अन्य जरूरी सेवाएं एक ही जगह मिलेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उद्घाटन के दौरान तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का मल्लू ने कहा कि यह परियोजना राज्य में खाद्य तेल उत्पादन बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। वहीं, गोडरेज एग्रोवेट की चेयरपर्सन डिज़ाइनेट बर्जिस गोडरेज ने कहा कि इससे किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ देश की खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को भी मजबूती मिलेगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ सुनील कटारिया ने कहा कि पूरी वैल्यू चेन एक ही परिसर में होने से गुणवत्ता, प्रोसेसिंग और आपूर्ति व्यवस्था पहले से अधिक बेहतर होगी।

News Potli.
Clip & Share
“

— ऑयल पाम की खेती को मिलेगा बढ़ावा, तेलंगाना में शुरू हुआ 300 करोड़ रुपये का कॉम्प्लेक्स

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Palm oilTelanganaNewsPotli
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs