सोयाबीन की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी क्वालिटी के बीज और फसल को बीमारियों से बचाना बड़ी चुनौती होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए ICAR के इंदौर स्थित राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान (ICAR-National Soybean Research Institute) ने सोयाबीन की किस्म NRC 268 की खूबियां बताई हैं। संस्थान के मुताबिक, यह एक हाई-क्वालिटी और कई बीमारियों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता वाली किस्म है।
NRC 268 की खास बात यह है कि इसमें Lipoxygenase-2 नहीं पाया जाता। इससे सोयाबीन में आने वाली आम बीन्स जैसी गंध और स्वाद को कम करने में मदद मिलती है। इससे सोयाबीन से तैयार होने वाले खाद्य उत्पादों को उपभोक्ताओं के लिए ज्यादा स्वीकार्य बनाने में मदद मिल सकती है।
कई प्रमुख बीमारियों के प्रति सहनशील
संस्थान के अनुसार, NRC 268 सोयाबीन की प्रमुख बीमारियों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता रखती है। इससे फसल को बीमारी से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद मिल सकती है। इसके बीजों की गुणवत्ता भी बेहतर बताई गई है। इनमें दाने की अच्छी विशेषताएं हैं, जिससे प्रोसेसिंग के लिहाज से भी यह किस्म उपयोगी हो सकती है।
बेहतर उत्पादन की क्षमता
NRC 268 को बेहतर उत्पादकता वाली किस्म के रूप में पेश किया गया है। संस्थान के मुताबिक, यह किसानों को अच्छी पैदावार देने के साथ बाजार की मांग के लिहाज से भी उपयोगी विकल्प बन सकती है।
हालांकि, इस किस्म की बुवाई से पहले किसानों को अपने क्षेत्र की जलवायु, मिट्टी और कृषि विश्वविद्यालय या कृषि विज्ञान केंद्र की सलाह के अनुसार इसकी उपयुक्तता की जानकारी लेनी चाहिए।
ये भी देखिए-





