News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. NHB सब्सिडी पर संसद में खुलासा, कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने लौटाई राशि
खेती किसानी

NHB सब्सिडी पर संसद में खुलासा, कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने लौटाई राशि

केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि पिछले पांच वर्षों में राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) की योजनाओं के तहत केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और बीजेपी सांसद लुम्बाराम को सब्सिडी मिली थी। हालांकि, भागीरथ चौधरी ने 2026 में मिली सब्सिडी की राशि वापस कर दी है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि NHB की मौजूदा गाइडलाइन में मंत्री, सांसद या उनके परिवार के सदस्यों के आवेदन पर कोई रोक या अलग प्रावधान नहीं है।

Pooja Rai

Pooja Rai·29 Jul 2026

 भागीरथ चौधरी ने 2026 में मिली सब्सिडी की राशि वापस कर दी है।

भागीरथ चौधरी ने 2026 में मिली सब्सिडी की राशि वापस कर दी है।

केंद्र सरकार ने संसद में जानकारी दी है कि पिछले पांच वर्षों में राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) की योजनाओं के तहत कुछ सांसदों और उनके परिवार के सदस्यों को भी सब्सिडी मिली है। इनमें केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और राजस्थान के सिरोही से बीजेपी सांसद लुम्बाराम का नाम शामिल है। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया कि भागीरथ चौधरी ने उन्हें मिली सब्सिडी की पूरी राशि वापस कर दी है।

संसद में क्या दी गई जानकारी?

लोकसभा में कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने लिखित जवाब में बताया कि लुम्बाराम को वर्ष 2025 में और भागीरथ चौधरी को वर्ष 2026 में NHB की योजना के तहत वित्तीय सहायता मिली थी। लेकिन बाद में भागीरथ चौधरी ने संबंधित बैंक को सब्सिडी की राशि वापस कर दी। अब बैंक को यह राशि राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) को लौटाने का निर्देश दिया गया है।

किस योजना के तहत मिलती है सब्सिडी?

सरकार ने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की योजनाओं के तहत किसानों और उद्यमियों को व्यावसायिक बागवानी, संरक्षित खेती (Protected Cultivation), फसल कटाई के बाद प्रबंधन (Post-Harvest Management) और कोल्ड चेन इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए क्रेडिट-लिंक्ड कैपिटल इन्वेस्टमेंट सब्सिडी दी जाती है।

क्या सांसद और मंत्री आवेदन कर सकते हैं?

सरकार ने कहा कि NHB की मौजूदा गाइडलाइन में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जो केंद्रीय मंत्री, सांसद या उनके परिवार के सदस्यों को योजना का लाभ लेने से रोकता हो। यदि कोई व्यक्ति योजना की सभी पात्रता शर्तें पूरी करता है, तो वह आवेदन कर सकता है।

कैसे मिलती है सब्सिडी?

सरकार के मुताबिक, यह योजना किसानों, कंपनियों, साझेदारी फर्मों, सहकारी समितियों और अन्य पात्र संस्थाओं के लिए खुली है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। पहले बैंक परियोजना का मूल्यांकन कर टर्म लोन मंजूर करता है। इसके बाद NHB की प्रोजेक्ट एग्जामिनेशन कमेटी (PEC) आवेदन की जांच करती है और मंजूरी मिलने पर ग्रांट ऑफ क्लीयरेंस (GoC) जारी किया जाता है। इसके बाद पात्र आवेदक को सब्सिडी का लाभ मिलता है।

News Potli.
Clip & Share
“

— NHB सब्सिडी पर संसद में खुलासा, कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने लौटाई राशि

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Minister of State for Agriculture Bhagirath ChoudharyNHBfarmingNews PotliSubsidy
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs