News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. सेब की फसल में नए फंगीसाइड के इस्तेमाल की सिफारिश, 3 साल के ट्रायल में मिले अच्छे नतीजे
खेती किसानी

सेब की फसल में नए फंगीसाइड के इस्तेमाल की सिफारिश, 3 साल के ट्रायल में मिले अच्छे नतीजे

कंपनी के मुताबिक, SKUAST ने Tricolour का करीब तीन साल तक खेतों में ट्रायल किया। इस दौरान इस फंगीसाइड ने सेब में होने वाली Alternaria Leaf Spot, Blight, Powdery Mildew और Scab जैसी फंगल बीमारियों के खिलाफ लगातार अच्छे नतीजे दिखाए।

Pooja Rai

Pooja Rai·30 Sep 2026

सेब की फसल में नए फंगीसाइड के इस्तेमाल की सिफारिश, 3 साल के ट्रायल में मिले अच्छे नतीजे

कश्मीर की पहचान सिर्फ अपनी खूबसूरत वादियों से नहीं, बल्कि यहां के सेब की खेती से भी है। यहां करीब 1.72 लाख हेक्टेयर में सेब की खेती होती है और इससे लगभग 7 लाख परिवारों की आजीविका जुड़ी है। ऐसे में फसल में बीमारी का प्रकोप किसानों की पैदावार और कमाई दोनों को प्रभावित कर सकता है। इसी को देखते हुए Sher-e-Kashmir University of Agricultural Sciences and Technology (SKUAST) ने सेब की फसल में एक फंगीसाइड के इस्तेमाल की सिफारिश की है।

कंपनी Best Agrolife Ltd के मुताबिक, SKUAST ने उसके पेटेंट वाले Tricolour फंगीसाइड को सेब की खेती में इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इसे पंखुड़ियां गिरने के समय (Petal Fall Stage) और फल के विकास के दूसरे चरण में इस्तेमाल करने की सिफारिश की गई है।

3 साल तक हुआ ट्रायल

कंपनी के मुताबिक, SKUAST ने Tricolour का करीब तीन साल तक खेतों में ट्रायल किया। इस दौरान इस फंगीसाइड ने सेब में होने वाली Alternaria Leaf Spot, Blight, Powdery Mildew और Scab जैसी फंगल बीमारियों के खिलाफ लगातार अच्छे नतीजे दिखाए।

फल के विकास के दूसरे चरण में इसका इस्तेमाल पहले चरण के करीब 20 दिन बाद करने की सलाह दी गई है। इस समय फल लगभग अखरोट के आकार का हो जाता है।

कंपनी के अनुसार, फल बनने और बढ़ने के समय अगर बारिश और नमी ज्यादा हो तो फंगल बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे फल गिरने, फलों की सतह पर दाग पड़ने, पत्तियां गिरने, पैदावार कम होने और फल की गुणवत्ता खराब होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

तीन एक्टिव इंग्रीडिएंट का मिश्रण

Tricolour में तीन एक्टिव इंग्रीडिएंट हैं- Trifloxystrobin 10%, Difenoconazole 12.5% और Sulphur 3%। कंपनी के मुताबिक, इन तीनों का मिश्रण फसल को फंगल बीमारियों से बचाने के साथ बीमारी होने के बाद उसे नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

कंपनी के अनुसार, Tricolour को धान, टमाटर, अंगूर, मिर्च, गेहूं और आम जैसी फसलों में भी इस्तेमाल करने की सिफारिश की गई है।

Best Agrolife एक भारतीय एग्रोकेमिकल कंपनी है, जो कीटनाशक, फंगीसाइड और खरपतवारनाशक समेत फसल सुरक्षा से जुड़े उत्पाद बनाती और बेचती है।


ये भी देखें-

News Potli.
Clip & Share
“

— सेब की फसल में नए फंगीसाइड के इस्तेमाल की सिफारिश, 3 साल के ट्रायल में मिले अच्छे नतीजे

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Kashmir apple farmingSKUAST apple recommendationTricolour fungicideapple crop fungicideAgriculture news
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs