Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. Mulching विधि से लहसुन की खेती, लाखों की कमाई...रतलाम के इस किसान से जानिए तरीक़ा
एग्री बुलेटिन

Mulching विधि से लहसुन की खेती, लाखों की कमाई...रतलाम के इस किसान से जानिए तरीक़ा

“हमारा पुश्तैनी परिवार खेती करता रहा है। उस खेती से हटकर मैंने मल्चिंग तकनीक(Mulching) में खेती शुरू की। यह मेरा दूसरा साल है। शुरुआत में मुझे दिक्कतें हुईं। फिर मैंने ज़रूरत की मशीन मँगवा ली। सामान्य

NP

Pooja Rai· Correspondent

20 जनवरी 2025· 3 min read

agriculture newsgarlic farmingkheti kisani
Mulching विधि से लहसुन की खेती, लाखों की कमाई...रतलाम के इस किसान से जानिए तरीक़ा

Mulching विधि से लहसुन की खेती, लाखों की कमाई...रतलाम के इस किसान से जानिए तरीक़ा

“हमारा पुश्तैनी परिवार खेती करता रहा है। उस खेती से हटकर मैंने मल्चिंग तकनीक(Mulching) में खेती शुरू की। यह मेरा दूसरा साल है। शुरुआत में मुझे दिक्कतें हुईं। फिर मैंने ज़रूरत की मशीन मँगवा ली। सामान्य लहसुन और इस लहसुन में अंतर यह है कि इसकी गुणवत्ता बेहतर है और उत्पादन भी दोगुना से ज्यादा है।" यह कहना है किसान जगदीश पाटीदार का।

जगदीश मध्य प्रदेश के रतलाम ज़िले के रहने वाले हैं। मध्य प्रदेश का यह क्षेत्र प्याज़ और लहसुन की खेती का गढ़ माना जाता है। जगदीश लहसुन की खेती करते हैं। एक खेत में उन्होंने पुराने तरीक़े से लहसुन की खेती है और दूसरे में मल्चिंग तकनीक का इस्तेमाल किया है। वो बताते हैं कि पुराने तरीक़े से लहसुन्न की खेती से मुश्किल से 7 से 8 क्विंटल प्रति बीघा निकलता है जबकि मल्चिंग तकनीक से लगभग 25 क्विंटल प्रति बीघा निकला है, जो की सामान्य से बहुत अधिक है।

जगदीश ने न्यूज़ पोटली को बताया कि “मैं पहला किसान था, जो मेरे क्षेत्र में ऐसे मल्चिंग में लहसुन की खेती पहली बार करी। लोगों का कहना है कि मल्चिंग में केवल ऊँटी लहसुन ही सही होता है लेकिन मैंने देखा कि लहसुन की जी 2, विदिशा क़िस्मों के अलावा अगर हम देशी लहसुन भी लगाते हैं तो उत्पादन अच्छा होता है”

ये भी पढ़ें -Farmer Registry कराना क्यों है ज़रूरी?

उन्होंने बताया कि वो सिंचाई के लिए ड्रिप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बुवाई मज़दूरों ने किया है। उनके मुताबिक़ इस तरीक़े में मज़दूर कम लगते हैं। इसलिए लागत भी कम लगती है, खेत में खरपतवार नहीं लगते तो खरपतवार नियंत्रण का कोई खर्च नहीं है। इसलिए इसमें खर्चा कम और मुनाफ़ा ज़्यादा हुआ।

उनके मुताबिक़ पुराने तरीक़े के मुकाबले मल्चिंग तकनीक से 20-30% ज्यादा उत्पादन हुआ। बताया कि पुराने तरीके से लहसुन की खेती में 2-3 सालों बाद मिट्टी की उर्वरता और उत्पादन क्षमता कम हो जाती है। इसके विपरीत, मल्चिंग तकनीक के इस्तेमाल से ना केवल मिट्टी की गुणवत्ता बनी रहती है, बल्कि लगातार बेहतर उत्पादन मिलता रहता है।

ये भी पढ़ें - महाराष्ट्र के इस युवा किसान ने तुअर उत्पादन में बनाया नया रिकॉर्ड

मल्चिंग तकनीक को बेहतर बताते हुए उन्होंने कहा कि इस तकनीक से मिट्टी में नमी और पोषण बना रहता है, जिससे लंबे समय तक बेहतर गुणवत्ता की फसल उगाई जा सकती है। उनके पुराने तरीके से उगाए गए लहसुन का दाम 15,000-16,000 रुपये प्रति क्विंटल मिला, जबकि मल्चिंग विधि से उगाए गए लहसुन का दाम 25,000-27,000 रुपये प्रति क्विंटल तक मिला।

तो बात ये है कि जगदीश पाटीदार ने मल्चिंग तकनीक के इस्तेमाल से 40 लाख रुपये की कमाई कर ये साबित कर दिया है कि अपने अनुभव और तकनीक का सही इस्तेमाल किया जाये तो कम लागत में उत्पादन भी बढ़ाया जा सकता है और उत्पाद की क्वालिटी भी बेहतर की जा सकती है

मल्चिंग तकनीक क्या है?

खेती करने की यह एक ऐसी विधि है, जिसमें प्लास्टिक शीट या दूसरे जैविक पदार्थों से मिट्टी को ढक दिया जाता है। इससे खरपतवार नहीं उगती, मिट्टी में नमी बनी रहती है और पोषण का अधिकतम उपयोग संभव होता है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— Mulching विधि से लहसुन की खेती, लाखों की कमाई...रतलाम के इस किसान से जानिए तरीक़ा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs