News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. MSP, बीजों की नई क़िस्म और सिंचाई की समस्या पर क्या बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान?
एग्री बुलेटिन

MSP, बीजों की नई क़िस्म और सिंचाई की समस्या पर क्या बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान?

देश भर में MSP गारंटी कानून को लेकर अलग-अलग जगहों पर किसानों के प्रदर्शन के बीच बिजनेस टुडे को दिए एक इंटरव्यू में देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने MSP पर खुल कर बात की. उन्होंने कहा कि किसानों

NP

Rohit·Correspondent·20 Aug 2024· 3 min read

MSP, बीजों की नई क़िस्म और सिंचाई की समस्या पर क्या बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान?

MSP, बीजों की नई क़िस्म और सिंचाई की समस्या पर क्या बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान?

देश भर में MSP गारंटी कानून को लेकर अलग-अलग जगहों पर किसानों के प्रदर्शन के बीच बिजनेस टुडे को दिए एक इंटरव्यू में देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने MSP पर खुल कर बात की. उन्होंने कहा कि किसानों को MSP देना बिल्कुल जरूरी है, इस में किसी को कोई शंका नहीं होनी चाहिए. आखिर किसान घाटे की खेती कैसे कर सकेगा? उन्होंने कहा कि किसानों के इसी हित के लिए केंद्र की एनडीए सरकार किसानों को फसल की लागत पर और पचास फीसदी जोड़ के MSP तय करती है.

उत्पादन बढ़ाने में तकनीक का सहारा लें किसान

शिवराज सिंह चौहान ने इस इंटरव्यू में किसानों को तकनीक के इस्तेमाल के लिए जोर दिया. उन्होंने कहा अगर हमारे किसान भाई अच्छे बीज के सहारे खेती करेंगे तो उनकी लागत भी घटेगी और इससे उनका मुनाफा बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि खेती में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल ही किसानों को फायदे के सबसे उच्चतम पायदान पर ले जा सकता है. उन्होंने कहा हाथ से खेत में खाद डाल रहे किसानों के सामने भी तमाम मुश्किलें आती है. खाद कहीं कम पड़ती है तो कहीं ज्यादा. हमने सोचा है कि इस काम के लिए ड्रोन का इस्तेमाल हो ताकि किसान की फसलों को एक बराबर पोषण मिले. आज किसान यूरिया हाथ से फेंकता है तो कहीं ज्यादा यूरिया गिरती है कहीं कम. लेकिन, अब हम इसके लिए ड्रोन का इस्तेमाल करेंगे. उन्होंने कहा कि किसान आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेंगे तो लागत कम आएगी.
शिवराज ने अपने इंटरव्यू में एक सवाल के जवाब में कहा कि बदलते वक्त के साथ खेती का पैटर्न भी अब बदल चुका है. खेती में लगातार विविधता आ रही है. उन्होंने कहा कि हमने ये सुनिश्चित किया है कि खेती में आए इस डाइवर्सिफिकेशन का किसानों को लाभ हो, इसीलिए सरकार ने विविधीकरण के लिए एक प्रॉपर रोडमैप बनाया है और सरकार इसी रोडमैप से आगे बढ़ रही है.

नए किस्म के बीजों और सिंचाई पर

शिवराज ने कहा कि हम किसानों को सिंचाई में आ रही समस्याओं से वाकिफ हैं. देश भर में अभी भी सिंचाई के ऐसे बहुत सारे रकबे हैं जो बढ़ाए जा सकते हैं अभी भी कई नदियां हैं, जिनके पानी को ऐसी जगह इस्तेमाल किया जा सकता है जहां पानी नहीं है. इसके अलावा कृषि मंत्री ने बीज उत्पादन को लेकर अपनी रणनीति भी बताई. उन्होंने कहा कि बीज उत्पादन के लिए हमारे पास एक समर्पित संस्था है (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद). इसी संस्था के तहत देश भर के 5500 लैब्स में प्रयोग चल रहे हैं. शिवराज ने बताया कि उनकी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिए 109 नए किस्मों के बीज किसानों के लिए जारी किए हैं.

News Potli.
Clip & Share
“

— MSP, बीजों की नई क़िस्म और सिंचाई की समस्या पर क्या बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Adani BT India 100agricultureagriculture ministerkheti kisaniKrishiNews PotliShivraj Singh Chouhan
NP

About the Author

Rohit

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs