News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. बुवाई लगभग सामान्य, क्या पैदावार पर पड़ेगा खराब मौसम का असर?
खेती किसानी

बुवाई लगभग सामान्य, क्या पैदावार पर पड़ेगा खराब मौसम का असर?

क्रिसिल के अनुसार, इस मानसून सीजन में अब तक बारिश सामान्य से करीब 14% कम हुई है। मौसम विभाग यानी IMD ने सितंबर में बारिश सामान्य से 9% कम रहने का अनुमान लगाया है। वहीं, निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने सितंबर में बारिश में करीब 20% की कमी का अनुमान जताया है।

Pooja Rai

Pooja Rai·09 Sep 2026

बुवाई लगभग सामान्य, क्या पैदावार पर पड़ेगा खराब मौसम का असर?

इस साल मानसून में बारिश की कमी अब किसानों के लिए चिंता बढ़ा रही है। अगस्त में बारिश कमजोर रहने के बाद सितंबर में भी सामान्य से कम बारिश का अनुमान है। क्रिसिल के मुताबिक, इसका असर मौजूदा खरीफ फसलों की पैदावार के साथ-साथ आने वाले रबी सीजन पर भी पड़ सकता है। खासकर जिन फसलों में सिंचाई की सुविधा कम है, उन्हें बारिश की कमी का ज्यादा असर झेलना पड़ सकता है।

मानसून में 14% बारिश कम

क्रिसिल के अनुसार, इस मानसून सीजन में अब तक बारिश सामान्य से करीब 14% कम हुई है। मौसम विभाग यानी IMD ने सितंबर में बारिश सामान्य से 9% कम रहने का अनुमान लगाया है। वहीं, निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने सितंबर में बारिश में करीब 20% की कमी का अनुमान जताया है।

खरीफ फसलों की बुवाई पर ज्यादा असर नहीं

बारिश कम होने के बावजूद खरीफ फसलों की बुवाई पर अब तक ज्यादा असर नहीं पड़ा है। 4 सितंबर तक खरीफ फसलों की बुवाई सामान्य क्षेत्र के करीब 98% और पिछले साल के मुकाबले 96% रही। यानी बुवाई का रकबा लगभग सामान्य है।

लेकिन अब चिंता बुवाई के रकबे से ज्यादा फसल की पैदावार को लेकर है। अगर बारिश कम रहती है तो कम सिंचाई वाले इलाकों में फसलों को ज्यादा नुकसान हो सकता है।

कपास, बाजरा, मक्का और सोयाबीन पर ज्यादा खतरा

क्रिसिल ने कपास, बाजरा, मक्का, अरहर (तूर), मूंगफली और सोयाबीन को बारिश की कमी से ज्यादा प्रभावित होने वाली फसलों में रखा है। इन फसलों में सिंचाई की सुविधा कम होने के कारण बारिश की कमी का सीधा असर फसल की बढ़वार और पैदावार पर पड़ सकता है।

CRISIL क्या है?

CRISIL एक प्रमुख रेटिंग, रिसर्च और एनालिटिक्स कंपनी है। यह भारत की अर्थव्यवस्था, अलग-अलग सेक्टर और कंपनियों से जुड़े आंकड़ों और रुझानों का अध्ययन करती है। कृषि के क्षेत्र में भी CRISIL बारिश, फसल की बुवाई, पैदावार, मंडी भाव और किसानों की कमाई जैसे मुद्दों पर रिसर्च करती है।

News Potli.
Clip & Share
“

— बुवाई लगभग सामान्य, क्या पैदावार पर पड़ेगा खराब मौसम का असर?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Monsoon2026Kharif sowingkharif cropsRabi cropsCRISIL ReportEL Nino
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs