News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. कई राज्यों में झमाझम बारिश के आसार, किसानों के लिए IMD की खास सलाह
मौसम-बेमौसम

कई राज्यों में झमाझम बारिश के आसार, किसानों के लिए IMD की खास सलाह

मॉनसून फिर सक्रिय होने से कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। IMD ने किसानों को खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने, तैयार फसल की कटाई करने और केला, पपीता, गन्ना व सब्जियों जैसी फसलों को तेज बारिश-हवा से बचाने की सलाह दी है।

Pooja Rai

Pooja Rai·08 Aug 2026

मॉनसून फिर सक्रिय होने से कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

मॉनसून फिर सक्रिय होने से कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

नई दिल्ली। अगस्त के दूसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ देश में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय होता दिख रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 12 अगस्त तक कई राज्यों में अच्छी बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी राज्यों के साथ पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में भी बारिश बढ़ने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके आगे बढ़कर कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में भी कम दबाव का क्षेत्र बनने के संकेत हैं। इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

इन इलाकों में तेज बारिश की संभावना

कम दबाव का क्षेत्र गांगेय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है। इससे अगले 2-3 दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में बारिश का दौर तेज होने की संभावना है।

वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में पूरे सप्ताह अच्छी से बहुत अच्छी बारिश हो सकती है। मध्य भारत में अगले दो दिन और पश्चिमी भारत में अगले 2-3 दिन बारिश की गतिविधियां तेज रहने का अनुमान है। पूर्वोत्तर राज्यों में सप्ताह की शुरुआत में अच्छी बारिश हो सकती है।

महाराष्ट्र से केरल तक बारिश

मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह के आखिर में महाराष्ट्र से उत्तरी केरल तट तक ऑफ-शोर ट्रफ बनने की संभावना है। इसके कारण पश्चिमी तट के राज्यों में बारिश बढ़ सकती है।

कई इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ आंधी आने की भी संभावना है।

किसानों के लिए क्या सलाह?

भारी बारिश को देखते हुए किसानों को खेतों में जल निकासी की व्यवस्था पहले से दुरुस्त रखने की सलाह दी गई है। खासकर धान, मक्का, दलहन, तिलहन, सब्जियों और फलदार बागानों में पानी जमा न होने दें।

बारिश और तेज हवा की संभावना को देखते हुए केला, पपीता, गन्ना, टमाटर और बेल वाली फसलों को सहारा देने की सलाह दी गई है। जिन खेतों में फसल तैयार हो चुकी है, वहां किसानों को मौसम साफ मिलते ही सब्जियों और तैयार फसलों की कटाई कर सुरक्षित जगह पर रखने की सलाह दी गई है।

News Potli.
Clip & Share
“

— कई राज्यों में झमाझम बारिश के आसार, किसानों के लिए IMD की खास सलाह

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Weather Update Heavy rainIMD MonsoonNewsPotli
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
चक्रवात मुरासु से आंध्र प्रदेश में 344 करोड़ रुपये का नुकसान, 50 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसलें बर्बाद
मौसम-बेमौसम

चक्रवात मुरासु से आंध्र प्रदेश में 344 करोड़ रुपये का नुकसान, 50 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसलें बर्बाद

मुख्यमंत्री के मुताबिक, चक्रवात मुरासु से राज्य के 7 जिलों के 465 गांवों में करीब 50,473 हेक्टेयर में खड़ी फसलें प्रभावित हुई हैं। इससे 69,828 किसानों को नुकसान हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को पहुंचा है। करीब 45,900 हेक्टेयर में धान की फसल प्रभावित हुई है।

Pooja Rai·04 Nov 2026
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात मुरासु, 120 किमी/घंटे की रफ्तार से चले तूफानी झोंके
मौसम-बेमौसम

आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात मुरासु, 120 किमी/घंटे की रफ्तार से चले तूफानी झोंके

मौसम विभाग के अनुसार, तट से टकराने के बाद चक्रवात धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। हालांकि, इसके आगे बढ़ने के दौरान आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं और बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

News Potli·03 Nov 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs