News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. खेती में मुनाफा बढ़ाना है? समझिए मार्केट टाइमिंग और फसल चक्र का महत्व
खेती किसानी

खेती में मुनाफा बढ़ाना है? समझिए मार्केट टाइमिंग और फसल चक्र का महत्व

खेती में ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए सिर्फ अच्छी पैदावार नहीं, बल्कि मार्केट टाइमिंग, फसल चक्र और आधुनिक तकनीकों का सही इस्तेमाल भी जरूरी है।

Pooja Rai

Pooja Rai·03 Aug 2026

ये उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के प्रगतिशील किसान अमरेंद्र प्रताप सिंह हैं.

ये उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के प्रगतिशील किसान अमरेंद्र प्रताप सिंह हैं.

खेती में अच्छी कमाई का राज सिर्फ ज्यादा पैदावार नहीं, बल्कि मार्केट टाइमिंग और फसल चक्र (Crop Rotation) में छिपा है। अगर किसान सही समय पर सही बाजार में अपनी फसल बेचें और फसल चक्र अपनाकर खेती करें, तो वे लागत कम करने के साथ बेहतर मुनाफा भी कमा सकते हैं। आधुनिक तकनीकों के साथ इन दोनों रणनीतियों को अपनाना आज सफल और लाभदायक खेती की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है।

न्यूज़ पोटली से बातचीत में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के प्रगतिशील किसान अमरेंद्र प्रताप सिंह कहते हैं,
"किसान के लिए किसी भी फसल का उत्पादन करना बड़ी बात नहीं है। सबसे जरूरी है बाजार को समझना और यह जानना कि किस फसल को कहां और कब बेचने पर बेहतर दाम मिलेंगे।"

वे 100 एकड़ से अधिक जमीन पर वैज्ञानिक तरीके से खेती करते हैं और सालाना 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करते हैं। उनका मानना है कि खेती में सफलता सिर्फ अच्छी पैदावार से नहीं, बल्कि सही योजना, आधुनिक तकनीक और बाजार की समझ से मिलती है।

अमरेंद्र प्रताप सिंह अपने खेतों में केला, आलू, स्ट्रॉबेरी, हल्दी, रंगीन फूलगोभी, शिमला मिर्च, तरबूज, खरबूजा, लहसुन और प्याज जैसी कई फसलों की खेती करते हैं। वे फसल चक्र (Crop Rotation) अपनाने के साथ-साथ ड्रिप सिंचाई, फर्टिगेशन, नैनो उर्वरकों और मल्चिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का भी इस्तेमाल करते हैं। उनका कहना है कि इन तकनीकों से उत्पादन बढ़ता है, लागत कम होती है और मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहती है।

इस वीडियो में अमरेंद्र प्रताप सिंह बताते हैं कि खेती में मार्केट टाइमिंग क्यों सबसे महत्वपूर्ण है, फसल चक्र अपनाने से किसानों को क्या फायदे मिलते हैं और ड्रिप सिंचाई व फर्टिगेशन जैसी तकनीकें उत्पादन बढ़ाने में कैसे मदद करती हैं। इसके अलावा वे व्यावसायिक स्तर पर केले की खेती, फसलों में विविधता (Diversification) अपनाकर जोखिम कम करने के तरीके और कम लागत में बेहतर मुनाफा कमाने के अपने अनुभव भी साझा करते हैं।

वीडियो में उन्होंने 100 एकड़ में खेती कर सालाना 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कैसे खड़ा किया इसपर भी बात की है। उनकी इस सफलता के लिए उन्हें 24 कृषि पुरस्कार, जिनमें कई राष्ट्रीय सम्मान भी शामिल हैं।

अगर आप भी खेती को लाभदायक व्यवसाय बनाना चाहते हैं, तो आधुनिक खेती, मार्केट टाइमिंग, फसल चक्र और सफल कृषि मॉडल से जुड़ी कई उपयोगी जानकारियां आपको इस वीडियो में मिलेंगी।

वीडियो देखिए-

News Potli.
Clip & Share
“

— खेती में मुनाफा बढ़ाना है? समझिए मार्केट टाइमिंग और फसल चक्र का महत्व

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Uttar Pradesh Agro heroCrop rotationmarket strategyagritechDrip irrigationMulching
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs