News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. महाराष्ट्र में रबी की बुवाई का संकट, सामान्य क्षेत्रफल के मुकाबले महज 17 फीसदी में हुई खेती
खेती किसानी

महाराष्ट्र में रबी की बुवाई का संकट, सामान्य क्षेत्रफल के मुकाबले महज 17 फीसदी में हुई खेती

महाराष्ट्र कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल रबी की बुवाई पिछले साल के मुकाबले भी काफी पीछे है। 17 नवंबर 2025 तक राज्य में 16.51 लाख हेक्टेयर में बुवाई हो चुकी थी। जबकि इस साल अब तक 10.02 लाख हेक्टेयर में ही बुवाई हुई है।

News Potli

News Potli·News Potli Desk·27 Nov 2026

महाराष्ट्र में रबी की बुवाई का संकट, सामान्य क्षेत्रफल के मुकाबले महज 17 फीसदी में हुई खेती

महाराष्ट्र, 27 नवंबर 2026: महाराष्ट्र में इस साल रबी फसलों की बुवाई की रफ्तार बेहद धीमी है। कमजोर मानसून और मिट्टी में नमी की कमी के चलते किसान अब तक सामान्य क्षेत्रफल के मुकाबले महज 17 फीसदी खेतों में ही रबी फसलों की बुवाई कर पाए हैं। राज्य में 16 नवंबर तक कुल 10.02 लाख हेक्टेयर में रबी फसलों की बुवाई हुई है, जबकि सामान्य तौर पर इस सीजन में 57.80 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई होती है।

महाराष्ट्र कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल रबी की बुवाई पिछले साल के मुकाबले भी काफी पीछे है। 17 नवंबर 2025 तक राज्य में 16.51 लाख हेक्टेयर में बुवाई हो चुकी थी। जबकि इस साल अब तक 10.02 लाख हेक्टेयर में ही बुवाई हुई है। यानी पिछले साल के मुकाबले करीब 6.49 लाख हेक्टेयर कम क्षेत्र में बुवाई हुई है।

महाराष्ट्र में सूखा
महाराष्ट्र में सूखा

खास बात यह है कि महाराष्ट्र में रबी की बुवाई का मौजूदा आंकड़ा साल 1972 के सूखे के दौरान दर्ज बुवाई क्षेत्र से भी कम बताया जा रहा है। उस साल राज्य में 47.29 लाख हेक्टेयर में रबी फसलों की बुवाई हुई थी।

लातूर में सबसे ज्यादा, कोंकण में सबसे कम बुवाई

महाराष्ट्र के अलग-अलग संभागों में भी बुवाई की स्थिति एक जैसी नहीं है। लातूर संभाग में सबसे ज्यादा 2.36 लाख हेक्टेयर में रबी फसलों की बुवाई हुई है। हालांकि, यह भी वहां के सामान्य बुवाई क्षेत्रफल का महज 16 फीसदी है।

पुणे संभाग में 1.86 लाख हेक्टेयर, अमरावती में 1.48 लाख हेक्टेयर, कोल्हापुर में 1.24 लाख हेक्टेयर, छत्रपति संभाजीनगर में 1.08 लाख हेक्टेयर और नागपुर में 1.06 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है। वहीं, नासिक संभाग में 91,498 हेक्टेयर और कोंकण संभाग में महज 1,579 हेक्टेयर में रबी फसलें बोई गई हैं।

गेहूं की बुवाई सामान्य क्षेत्रफल के मुकाबले महज 5 फीसदी

पानी की कमी को देखते हुए किसान ऐसी फसलों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिन्हें कम सिंचाई की जरूरत होती है। कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 5.29 लाख हेक्टेयर में अनाज और 4.61 लाख हेक्टेयर में दलहन फसलों की बुवाई हुई है। इस तरह खाद्यान्न फसलों का कुल रकबा 9.92 लाख हेक्टेयर तक पहुंचा है।

वहीं, तिलहन फसलों की बुवाई महज 11,645 हेक्टेयर में हुई है, जो इनके सामान्य बुवाई क्षेत्रफल का करीब 17 फीसदी है।

फसलवार आंकड़ों के मुताबिक, 12 नवंबर तक राज्य में ज्वार की बुवाई करीब 3.16 लाख हेक्टेयर और चने की बुवाई 3.79 लाख हेक्टेयर में हुई थी। मक्का का रकबा 82,569 हेक्टेयर रहा, जबकि गेहूं की बुवाई महज 53,626 हेक्टेयर में हुई थी। यह गेहूं के सामान्य बुवाई क्षेत्रफल का सिर्फ 5 फीसदी है।

बारिश की कमी और मिट्टी में नमी घटने से बढ़ी परेशानी

कृषि अधिकारियों के मुताबिक, इस साल मानसून के दौरान कम बारिश, मानसून की वापसी के समय पर्याप्त वर्षा नहीं होने और मिट्टी में नमी घटने से रबी की बुवाई प्रभावित हुई है। मराठवाड़ा और पश्चिमी महाराष्ट्र के कई सूखा प्रभावित जिलों में किसानों ने या तो बुवाई टाल दी है या फिर उन्हीं खेतों में फसलें बोई हैं, जहां सिंचाई के पर्याप्त इंतजाम हैं।

कृषि विश्वविद्यालयों ने भी किसानों को पानी की उपलब्धता के हिसाब से फसलों का चुनाव करने की सलाह दी है। किसानों को कम अवधि में तैयार होने वाली और कम पानी की जरूरत वाली फसलें जैसे चना, रबी ज्वार और कुसुम (सैफ्लावर) की खेती को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है।

महाराष्ट्र में रबी की बुवाई का यह संकट आने वाले दिनों में फसल उत्पादन को प्रभावित कर सकता है। खासकर गेहूं जैसी सिंचाई पर निर्भर फसलों का रकबा कम रहने से राज्य के कृषि उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है।

News Potli.
Clip & Share
“

— महाराष्ट्र में रबी की बुवाई का संकट, सामान्य क्षेत्रफल के मुकाबले महज 17 फीसदी में हुई खेती

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Rabi SowingMaharashtra AgricultureWheat SowingGram CultivationRabi CropsDrought Impact
News Potli

About the Author

News Potli

News Potli Desk

Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs