News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. एक एकड़ अदरक से 14 लाख की कमाई, महाराष्ट्र के किसान ने अपनाई ये तकनीक
खेती किसानी

एक एकड़ अदरक से 14 लाख की कमाई, महाराष्ट्र के किसान ने अपनाई ये तकनीक

महाराष्ट्र के संभाजीनगर के किसान तुकाराम ने सही तकनीक और बेहतर प्रबंधन से अदरक की खेती को मुनाफे का जरिया बनाया। 5 एकड़ में करीब 90 लाख रुपये की कमाई करने वाले तुकाराम रेज्ड बेड, सही दूरी, बेहतर बीज तैयारी, देर से कटाई और आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल करते हैं।

Pooja Rai

Pooja Rai·08 Aug 2026· 3 min read

महाराष्ट्र के संभाजीनगर जिले के किसान तुकाराम ने अदरक की खेती में सही तकनीक, टाइमिंग और योजना अपनाकर एक एकड़ से करीब 14 लाख रुपये तक की कमाई की है।

महाराष्ट्र के संभाजीनगर जिले के किसान तुकाराम ने अदरक की खेती में सही तकनीक, टाइमिंग और योजना अपनाकर एक एकड़ से करीब 14 लाख रुपये तक की कमाई की है।

संभाजीनगर। अगर खेती सही तकनीक, सही समय और सही योजना के साथ की जाए, तो यह किसी भी बिज़नेस से कम मुनाफे वाली नहीं होती। महाराष्ट्र के संभाजीनगर जिले के दरेगांव गांव के किसान तुकाराम ने अदरक की खेती से यही साबित कर दिखाया है। तुकाराम पिछले 12 सालों से अदरक की खेती कर रहे हैं और उनके अनुभव ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है कि आज वे एक एकड़ से करीब 14 लाख रुपये तक की कमाई कर लेते हैं। खास बात यह है कि उन्होंने 5 एकड़ में अदरक की खेती कर करीब 90 लाख रुपये की शानदार कमाई की है।

तुकाराम बताते हैं कि अदरक की खेती में सिर्फ मेहनत काफी नहीं होती, बल्कि बुवाई से लेकर कटाई और बाजार तक हर कदम पर सही फैसला लेना जरूरी होता है। उन्होंने खेती के कुछ छोटे लेकिन बेहद अहम तरीकों में बदलाव किए, जिनका सीधा असर उत्पादन और मुनाफे पर पड़ा।

हार्वेस्टिंग देर से, उत्पादन ज्यादा
तुकाराम ने अदरक की कटाई जल्दी करने के बजाय उसका समय बढ़ाया। इससे अदरक की गांठें ज्यादा बड़ी और भारी हुईं, जिससे कुल उत्पादन और कमाई दोनों बढ़ गए।

रेज्ड बेड से बीमारी पर काबू
समतल खेत की बजाय उन्होंने रेज्ड बेड पद्धति अपनाई। इससे खेत में पानी की निकासी बेहतर हुई और अदरक की फसल को लगने वाली बीमारियों का खतरा काफी कम हो गया।

बुवाई में सही दूरी बनी सफलता की कुंजी
तुकाराम ने बुवाई के समय बीज से बीज के बीच उचित दूरी रखी। इससे पौधों को भरपूर पोषण और हवा मिली, जिससे फसल मजबूत और एकसार तैयार हुई।

बीज की तैयारी पर खास ध्यान
बुवाई से पहले बीज को सीधे खेत में डालने के बजाय कुछ समय तक छप्पर में रखा गया। इससे बीज की गुणवत्ता सुधरी और अंकुरण बेहतर हुआ, जिससे फसल की शुरुआत मजबूत रही।

मशीन से धुलाई, बाजार में बेहतर दाम
हार्वेस्टिंग के बाद अदरक की सफाई के लिए एडवांस मशीन का इस्तेमाल किया गया। साफ और एकसमान अदरक मिलने से बाजार में बेहतर भाव मिला और व्यापारियों की मांग भी बढ़ी।

तुकाराम का कहना है कि अदरक की खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी, सही जलवायु और समय पर की गई देखभाल सबसे ज्यादा जरूरी होती है। उनका यह मॉडल आज कई किसानों के लिए प्रेरणा बन रहा है। सही तकनीक और समझदारी के साथ अदरक की खेती कर किसान भी अच्छी पैदावार और शानदार मुनाफा कमा सकते हैं।

वीडियो देखिए -

News Potli.
Clip & Share
“

— एक एकड़ अदरक से 14 लाख की कमाई, महाराष्ट्र के किसान ने अपनाई ये तकनीक

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsginger cultivationkheti kisanimaharashtra farmerNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs