News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. Lulu Mall और Walmart तक पहुंच रही इस किसान की सब्जियां, रोज 20-22 हजार की सप्लाई
खेती किसानी

Lulu Mall और Walmart तक पहुंच रही इस किसान की सब्जियां, रोज 20-22 हजार की सप्लाई

लखनऊ के प्रगतिशील किसान आलोक वर्मा स्ट्रॉबेरी और विदेशी सब्जियों की खेती कर अपनी उपज Lulu Mall, Reliance और Walmart जैसे बड़े रिटेल स्टोर तक पहुंचा रहे हैं। फसल विविधीकरण और मजबूत मार्केटिंग की बदौलत उनकी रोजाना 20-22 हजार रुपये तक की सप्लाई होती है।

Pooja Rai

Pooja Rai·04 Aug 2026

 स्ट्रॉबेरी की खेती

स्ट्रॉबेरी की खेती

लखनऊ। खेती में अच्छी कमाई सिर्फ ज्यादा उत्पादन से नहीं, बल्कि सही बाजार तक पहुंच बनाने से भी होती है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के कासिमपुर गांव के प्रगतिशील किसान आलोक वर्मा ने यही कर दिखाया है। वे स्ट्रॉबेरी के साथ-साथ कई विदेशी (एक्जॉटिक) सब्जियों की खेती करते हैं और अपनी उपज सीधे Lulu Mall, Reliance और Walmart जैसे बड़े रिटेल स्टोर व होटलों तक पहुंचाते हैं। इसी मजबूत मार्केटिंग मॉडल की बदौलत उनकी रोजाना 20 से 22 हजार रुपये तक की सप्लाई होती है।

आलोक ने वर्ष 2016 में केवल आधा एकड़ जमीन से खेती की शुरुआत की थी। आज वे करीब 12 एकड़ में खेती कर रहे हैं, जिसमें एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी की खेती होती है। इसके अलावा वे लेट्यूस, ब्रोकोली, रेड कैबेज, टमाटर और बीन्स जैसी कई विदेशी सब्जियां भी उगाते हैं।

स्ट्रॉबेरी से सालाना 8-10 लाख रुपये की कमाई

आलोक बताते हैं कि अकेले स्ट्रॉबेरी की खेती से उन्हें हर साल 8 से 10 लाख रुपये की आय होती है। आलोक का बिजनेस मॉडल सिर्फ अपनी फसल बेचने तक सीमित नहीं है। वे कुछ सब्जियां खुद उगाते हैं और बाजार की मांग पूरी करने के लिए कुछ सब्जियां दूसरे किसानों से खरीदकर भी बड़े मॉल और होटलों में सप्लाई करते हैं। इससे उनकी सप्लाई लगातार बनी रहती है और दूसरे किसानों को भी अपनी उपज बेचने का अच्छा बाजार मिल जाता है।

फसल विविधीकरण से पूरे साल होती है कमाई

आलोक का कहना है कि केवल एक फसल पर निर्भर रहने के बजाय अलग-अलग फसलों की खेती करने से पूरे साल आय बनी रहती है। यदि किसी एक फसल का भाव कम हो जाए, तो दूसरी फसल से होने वाली कमाई उसकी भरपाई कर देती है। यही वजह है कि उन्होंने स्ट्रॉबेरी के साथ कई विदेशी सब्जियों की खेती को अपनाया है।

स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए क्या रखें ध्यान?

आलोक के मुताबिक, स्ट्रॉबेरी की खेती की तैयारी जून महीने से शुरू कर देनी चाहिए, ताकि सितंबर में पौधों की रोपाई की जा सके। खेत की अच्छी तैयारी, जैविक खाद, ढैंचा जैसी हरी खाद, संतुलित उर्वरकों का इस्तेमाल, ड्रिप सिंचाई और अच्छी गुणवत्ता वाले पौधों का चयन बेहतर उत्पादन के लिए जरूरी है। पौधों के बीच करीब 10 इंच की दूरी रखने से भी अच्छे परिणाम मिलते हैं।

शुरुआत में आईं चुनौतियां, लेकिन नहीं मानी हार

आलोक बताते हैं कि शुरुआती दौर में उन्हें फफूंद (फंगल) रोग और बाजार में कम कीमत जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। लेकिन आधुनिक खेती की तकनीकों, बेहतर फसल प्रबंधन और सीधे खरीदारों तक पहुंच बनाकर उन्होंने इन चुनौतियों को अवसर में बदल दिया।

अगर आप स्ट्रॉबेरी और विदेशी सब्जियों की खेती, उनकी मार्केटिंग और बड़े रिटेल स्टोर तक सप्लाई के इस मॉडल को विस्तार से समझना चाहते हैं, तो यह सब News Potli के इस वीडियो में देख और समझ सकते हैं।

वीडियो देखिए-

News Potli.
Clip & Share
“

— Lulu Mall और Walmart तक पहुंच रही इस किसान की सब्जियां, रोज 20-22 हजार की सप्लाई

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Strawberry FarmingLucknowExotic VegetablesLulu MallUttar PradeshNewsPotli
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs