News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. सरकारी योजना
  3. 30 नवंबर तक चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, एक करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य
सरकारी योजना

30 नवंबर तक चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, एक करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य

देशभर में राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर किसान सम्मेलन, किसान चौपाल, प्रशिक्षण कार्यक्रम और खेतों में नई तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), ICAR संस्थान और कृषि विश्वविद्यालय मिलकर इन कार्यक्रमों को आयोजित करेंगे।

Pooja Rai

Pooja Rai·22 Oct 2026

30 नवंबर तक चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, एक करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य

खेती की लागत कम करने, मिट्टी की सेहत सुधारने और पानी जैसे प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए केंद्र सरकार का ‘खेत बचाओ अभियान-रबी 2026’ आज यानी 22 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। यह अभियान 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान हरियाणा के करनाल से इसकी शुरुआत करेंगे। अभियान के तहत देशभर के किसानों को खाद के संतुलित इस्तेमाल, फसल विविधीकरण और खेती के बेहतर तरीकों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

खाद का सही इस्तेमाल और फसल विविधीकरण पर रहेगा जोर

अभियान के तहत किसानों को मिट्टी की जांच के आधार पर खाद और उर्वरकों का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही, धान-गेहूं के अलावा दलहन, तिलहन और बागवानी फसलों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। धान की कटाई के बाद खाली खेतों में दूसरी फसल उगाने और पराली का सही प्रबंधन करने पर भी जोर रहेगा।

किसान चौपाल और प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे आयोजित

देशभर में राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर किसान सम्मेलन, किसान चौपाल, प्रशिक्षण कार्यक्रम और खेतों में नई तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), ICAR संस्थान और कृषि विश्वविद्यालय मिलकर इन कार्यक्रमों को आयोजित करेंगे। किसानों को प्राकृतिक खेती, एकीकृत कीट प्रबंधन और जलवायु के अनुकूल खेती के तरीकों की जानकारी भी दी जाएगी।

4,150 टीमें करेंगी किसानों को जागरूक

सरकार का लक्ष्य इस अभियान के जरिए करीब एक करोड़ किसानों और अन्य प्रतिभागियों तक पहुंचना है। इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्रों और ATMA की 4,150 टीमें बनाई जाएंगी। अभियान में 12,000 से ज्यादा कृषि वैज्ञानिकों और ATMA कर्मचारियों के शामिल होने की उम्मीद है।

किसान ID, फसल बीमा और KCC की भी मिलेगी जानकारी

अभियान के दौरान किसानों को किसान ID बनवाने में मदद दी जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के बारे में जागरूक किया जाएगा, ताकि किसान इन योजनाओं का लाभ ले सकें।

सरकार का कहना है कि इस अभियान के जरिए मिट्टी और पानी को बचाने, खेती की लागत कम करने और किसानों को टिकाऊ खेती के तरीके अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

News Potli.
Clip & Share
“

— 30 नवंबर तक चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, एक करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Khet Bachao Abhiyan 2026Sustainable Farming in India Soil HealthRabi 2026 Agriculture CampaignShivraj Singh Chouhan
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

 कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा
सरकारी योजना

कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साल 2014-15 से कृषि यांत्रिकीकरण पर सब-मिशन (SMAS) के तहत उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, एफपीओ, एसएचजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

News Potli·
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर
सरकारी योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर

धान बुवाई से पहले सरकार ने बढ़ाई खाद की खरीद

News Potli·
‘ऊपर बिजली, नीचे मछली’ योजना का होगा विस्तार, बिहार के 6 नए जिलों में लगेंगे फ्लोटिंग सोलर प्लांट
सरकारी योजना

‘ऊपर बिजली, नीचे मछली’ योजना का होगा विस्तार, बिहार के 6 नए जिलों में लगेंगे फ्लोटिंग सोलर प्लांट

पायलट प्रोजेक्ट के बाद अब राज्य सरकार इस योजना को जमुई, रोहतास, नवादा, बांका, मुंगेर और कैमूर में भी लागू करने की तैयारी कर रही है। इससे इन जिलों में सौर ऊर्जा उत्पादन और मछली पालन को बढ़ावा मिल सकता है।

News Potli·21 Oct 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs