News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. खरीफ बुवाई ने पकड़ी रफ्तार, 1056.7 लाख हेक्टेयर में हुई खेती; धान का रकबा 3.2% घटा
खेती किसानी

खरीफ बुवाई ने पकड़ी रफ्तार, 1056.7 लाख हेक्टेयर में हुई खेती; धान का रकबा 3.2% घटा

सरकार ने खरीफ 2026 के लिए कुल 176.16 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य रखा है। इसमें 8.4 मिलियन टन दलहन, 31.04 मिलियन टन मक्का और 13.56 मिलियन टन पोषक/मोटे अनाज का लक्ष्य शामिल है।

News Potli

News Potli·News Potli Desk·25 Aug 2026

 21 अगस्त तक देश में खरीफ फसलों की कुल बुवाई 1,056.7 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है।

21 अगस्त तक देश में खरीफ फसलों की कुल बुवाई 1,056.7 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है।

खरीफ सीजन की बुवाई अब अंतिम दौर में पहुंच रही है और किसानों ने पिछले कुछ दिनों में तेजी से खेतों में फसलें बोई हैं। 21 अगस्त तक देश में खरीफ फसलों की कुल बुवाई 1,056.7 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है। यह सामान्य खरीफ क्षेत्र के करीब 96% के बराबर है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में अभी भी बुवाई क्षेत्र 0.3% कम है।

कृषि मंत्रालय के मुताबिक, 15 से 21 अगस्त के बीच 40 लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई हुई। पिछले साल इसी अवधि में करीब 35 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई थी।

धान की बुवाई 3.2% कम

खरीफ की सबसे प्रमुख फसल धान का रकबा इस बार कुछ कम है। 21 अगस्त तक 405.10 लाख हेक्टेयर में धान की बुवाई/रोपाई हुई है, जबकि पिछले साल इसी समय 418.29 लाख हेक्टेयर था। यानी धान का क्षेत्रफल करीब 3.2% कम है।

हालांकि, 7 अगस्त तक धान के रकबे में कमी 4.4% थी। पिछले दो हफ्तों में रोपाई तेज होने से यह अंतर कम हुआ है। सरकार ने खरीफ 2026 में 123.15 मिलियन टन चावल उत्पादन का लक्ष्य रखा है। धान के रकबे में कमी मुख्य रूप से कर्नाटक, तेलंगाना, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में देखी गई है।

दलहन की खेती बढ़ी

दलहन किसानों के लिए इस बार तस्वीर थोड़ी बेहतर है। 21 अगस्त तक दलहन की बुवाई 113.63 लाख हेक्टेयर में हुई है, जबकि पिछले साल यह 112.14 लाख हेक्टेयर थी।

दलहन में अरहर का रकबा 43.86 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है, जो पिछले साल 43.44 लाख हेक्टेयर था। वहीं उड़द की बुवाई 21.72 लाख से बढ़कर 24.38 लाख हेक्टेयर हो गई है। हालांकि, मूंग का रकबा 33.93 लाख से घटकर 32.68 लाख हेक्टेयर रह गया है।

तिलहन का रकबा लगभग स्थिर

तिलहनों की बुवाई इस बार लगभग पिछले साल के आसपास है। 21 अगस्त तक 188.37 लाख हेक्टेयर में तिलहन बोया गया, जबकि पिछले साल यह 188.69 लाख हेक्टेयर था।

सोयाबीन का रकबा 122.76 लाख से घटकर 121.35 लाख हेक्टेयर हो गया है। वहीं मूंगफली का क्षेत्रफल 48.22 लाख से बढ़कर 48.79 लाख हेक्टेयर पहुंच गया।

सरकार ने खरीफ 2026 के लिए कुल 28.92 मिलियन टन तिलहन उत्पादन का लक्ष्य रखा है, जिसमें सोयाबीन के लिए 14.85 मिलियन टन और मूंगफली के लिए 11.35 मिलियन टन का लक्ष्य है।

मक्का और मोटे अनाज की बुवाई घटी

मोटे अनाज और पोषक अनाज का कुल क्षेत्रफल 179.81 लाख से घटकर 176.36 लाख हेक्टेयर रह गया है। मक्का की बुवाई 93.30 लाख से घटकर 89.51 लाख हेक्टेयर हुई है। वहीं ज्वार का रकबा 12.61 लाख से बढ़कर 13.41 लाख हेक्टेयर और बाजरा 63.33 लाख से बढ़कर 64.68 लाख हेक्टेयर हो गया। दूसरी ओर, रागी का क्षेत्रफल 6.60 लाख से घटकर 4.81 लाख हेक्टेयर रह गया है।

कपास और गन्ने का रकबा भी थोड़ा कम

कपास की बुवाई इस बार 108.45 लाख हेक्टेयर में हुई है, जबकि पिछले साल यह 108.73 लाख हेक्टेयर थी।

गन्ने का रकबा भी थोड़ा कम हुआ है। 21 अगस्त तक 58.44 लाख हेक्टेयर में गन्ना बोया गया, जबकि पिछले साल यह 58.87 लाख हेक्टेयर था। वहीं जूट और मेस्टा का क्षेत्रफल 6.23 लाख से बढ़कर 6.34 लाख हेक्टेयर हो गया।

176.16 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य

सरकार ने खरीफ 2026 के लिए कुल 176.16 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य रखा है। इसमें 8.4 मिलियन टन दलहन, 31.04 मिलियन टन मक्का और 13.56 मिलियन टन पोषक/मोटे अनाज का लक्ष्य शामिल है।

ये भी देखें-

News Potli.
Clip & Share
“

— खरीफ बुवाई ने पकड़ी रफ्तार, 1056.7 लाख हेक्टेयर में हुई खेती; धान का रकबा 3.2% घटा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Kharif cropsPaddy farming SugarcaneAgriculture newsFarmers
News Potli

About the Author

News Potli

News Potli Desk

Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs