News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. गन्ने का दाम ₹5,500 प्रति टन करने की मांग, किसानों ने 26 नवंबर तक टाला आंदोलन
खेती किसानी

गन्ने का दाम ₹5,500 प्रति टन करने की मांग, किसानों ने 26 नवंबर तक टाला आंदोलन

किसान खेती की बढ़ती लागत का हवाला देते हुए गन्ने का FRP बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है कि गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य कम से कम ₹4,500 से ₹5,500 प्रति टन किया जाए।

Pooja Rai

Pooja Rai·22 Oct 2026

गन्ने का दाम ₹5,500 प्रति टन करने की मांग, किसानों ने 26 नवंबर तक टाला आंदोलन

कर्नाटक में गन्ना किसानों ने फिलहाल अपना आंदोलन रोक दिया है। किसानों ने सरकार को अपनी मांगें पूरी करने के लिए 26 नवंबर तक का समय दिया है। उनकी प्रमुख मांगों में गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य (FRP) बढ़ाना और चीनी का न्यूनतम बिक्री मूल्य (MSP) बढ़ाना शामिल है। केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और किसान प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत के बाद आंदोलन रोकने का फैसला लिया गया।

गन्ने का दाम ₹5,500 प्रति टन करने की मांग

किसान खेती की बढ़ती लागत का हवाला देते हुए गन्ने का FRP बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है कि गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य कम से कम ₹4,500 से ₹5,500 प्रति टन किया जाए। केंद्र सरकार ने 2026-27 के पेराई सीजन के लिए गन्ने का FRP ₹3,650 प्रति टन तय किया है। यह सीजन अक्टूबर से शुरू हुआ है।

चीनी का MSP ₹31 से बढ़ाकर ₹60 करने की मांग

गन्ना किसानों की दूसरी प्रमुख मांग चीनी का न्यूनतम बिक्री मूल्य बढ़ाना है। फिलहाल चीनी का MSP ₹31 प्रति किलो है। किसान इसे बढ़ाकर ₹60 प्रति किलो करने की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, इसलिए गन्ने और चीनी दोनों के दाम बढ़ाए जाने चाहिए।

किसानों की मांगों पर विचार करेगी समिति

किसानों की मांगों पर विचार करने के लिए केंद्र सरकार ने नीति आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर रमेश चंद की अध्यक्षता में एक समिति बनाई है। यह समिति गन्ना किसानों की समस्याओं का अध्ययन करेगी और उनके समाधान के लिए सरकार को सुझाव देगी।

किसानों ने फिलहाल आंदोलन रोक दिया है, लेकिन सरकार को 26 नवंबर तक का समय दिया है। अब देखना होगा कि समिति की सिफारिशों और सरकार के फैसले से किसानों की मांगों पर क्या असर पड़ता है।

News Potli.
Clip & Share
“

— गन्ने का दाम ₹5,500 प्रति टन करने की मांग, किसानों ने 26 नवंबर तक टाला आंदोलन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Karnataka Sugarcane FarmersSugar MSP Increase Sugarcane Farmers ProtestSugarcane FRP 2026-27
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs