News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. जलवायु परिवर्तन और टिकाऊ विकास पर रांची में मंथन, 'जलवायु अखड़ा 2026' की शुरुआत
खेती किसानी

जलवायु परिवर्तन और टिकाऊ विकास पर रांची में मंथन, 'जलवायु अखड़ा 2026' की शुरुआत

रांची के ऑड्रे हाउस में दो दिवसीय 'जलवायु अखड़ा 2026 – रेजिलिएंट झारखंड समिट' की शुरुआत हो गई है। इस सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, टिकाऊ आजीविका, जस्ट ट्रांजिशन और स्थानीय समाधान जैसे मुद्दों पर नीति निर्माताओं, विशेषज्ञों, सामाजिक संगठनों और युवाओं के बीच मंथन होगा।

Pooja Rai

Pooja Rai·22 Jul 2026

 झारखंड की राजधानी रांची स्थित ऑड्रे हाउस में दो दिवसीय 'जलवायु अखड़ा 2026 – रेजिलिएंट झारखंड समिट' की शुरुआत हो गई है।

झारखंड की राजधानी रांची स्थित ऑड्रे हाउस में दो दिवसीय 'जलवायु अखड़ा 2026 – रेजिलिएंट झारखंड समिट' की शुरुआत हो गई है।

रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित ऑड्रे हाउस में दो दिवसीय 'जलवायु अखड़ा 2026 – रेजिलिएंट झारखंड समिट' की शुरुआत हो गई है। यह सम्मेलन 22 और 23 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है, जहां जलवायु परिवर्तन, टिकाऊ आजीविका, न्यायसंगत विकास (Just Transition) और स्थानीय स्तर पर जलवायु समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो रही है।

यह कार्यक्रम SAARTHI – Jharkhand Just Transition Network की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य नीति निर्माताओं, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, युवाओं, सामाजिक संगठनों, जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों और समुदायों को एक मंच पर लाकर जलवायु परिवर्तन से जुड़े मुद्दों पर संवाद और समाधान तलाशना है।

समिट का उद्घाटन गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने किया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए सामुदायिक भागीदारी और स्थानीय स्तर पर ठोस कदम उठाने की जरूरत पर जोर दिया।

न्यूज़ पोटली भी इस कार्यक्रम में मौजूद है और समिट की गतिविधियों, विशेषज्ञों के विचारों और जमीनी स्तर पर काम कर रहे लोगों की कहानियों को अपने दर्शकों तक पहुंचाएगा। इस दौरान जलवायु परिवर्तन से जुड़े नए विचार, सफल पहल और झारखंड के टिकाऊ भविष्य को लेकर हो रहे प्रयासों को भी करीब से समझने का अवसर मिलेगा।

दो दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, किसानों और ग्रामीण समुदायों की चुनौतियों, टिकाऊ आजीविका, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी जैसे कई अहम विषयों पर चर्चा की जाएगी।

News Potli.
Clip & Share
“

— जलवायु परिवर्तन और टिकाऊ विकास पर रांची में मंथन, 'जलवायु अखड़ा 2026' की शुरुआत

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Jalvayu Akhra 2026Climate ChangeResilient JharkhandJharkhand NewsNewsPotli
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs