News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. रकबा घटने के बावजूद बढ़ेगा बागवानी फसलों का उत्पादन, 161 लाख टन की बढ़ोतरी का अनुमान
खेती किसानी

रकबा घटने के बावजूद बढ़ेगा बागवानी फसलों का उत्पादन, 161 लाख टन की बढ़ोतरी का अनुमान

इस साल देश में फलों का उत्पादन 4.60% बढ़कर 1,230.66 लाख टन रहने का अनुमान है। पिछले साल 2024-25 में यह 1,176.49 लाख टन था। यानी फलों के उत्पादन में करीब 54.18 लाख टन की बढ़ोतरी हो सकती है। केले, आम, पपीता, सेब, अनार और कटहल का उत्पादन बढ़ने से इसमें मदद मिलने की उम्मीद है।

Pooja Rai

Pooja Rai·18 Nov 2026

रकबा घटने के बावजूद बढ़ेगा बागवानी फसलों का उत्पादन, 161 लाख टन की बढ़ोतरी का अनुमान

देश में किसान अब पारंपरिक फसलों के साथ फल, सब्जियां, फूल और मसालों की खेती पर भी ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। इससे बागवानी फसलों का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2025-26 के लिए बागवानी फसलों के तीसरे अग्रिम अनुमान जारी किए हैं। इनके मुताबिक, इस साल देश में बागवानी फसलों का कुल उत्पादन 386.91 मिलियन टन रहने का अनुमान है, जो पिछले साल के मुकाबले 4.36% ज्यादा है। खास बात यह है कि बागवानी फसलों का रकबा घटने के बावजूद उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है।

कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की मेहनत और सरकार की नीतियों से बागवानी क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इससे देश की पोषण सुरक्षा मजबूत होगी और बागवानी करने वाले किसानों की आमदनी बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

रकबा घटा, फिर भी बढ़ेगा उत्पादन

कृषि मंत्रालय के अनुमान के मुताबिक, 2025-26 में बागवानी फसलों का कुल रकबा करीब 297.21 लाख हेक्टेयर रहने का अनुमान है। पिछले साल यानी 2024-25 में यह 301.36 लाख हेक्टेयर था। यानी खेती का रकबा घटने के बावजूद फल, सब्जियों, फूलों और दूसरी बागवानी फसलों का उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है।

इस साल कुल बागवानी उत्पादन 3,869.15 लाख टन रहने का अनुमान है, जबकि पिछले साल यह 3,707.38 लाख टन था। इस तरह उत्पादन में 161.77 लाख टन की बढ़ोतरी हो सकती है।

फलों का उत्पादन 4.60% बढ़ने का अनुमान

इस साल देश में फलों का उत्पादन 4.60% बढ़कर 1,230.66 लाख टन रहने का अनुमान है। पिछले साल 2024-25 में यह 1,176.49 लाख टन था। यानी फलों के उत्पादन में करीब 54.18 लाख टन की बढ़ोतरी हो सकती है। केले, आम, पपीता, सेब, अनार और कटहल का उत्पादन बढ़ने से इसमें मदद मिलने की उम्मीद है।

सब्जियों का उत्पादन 2,272 लाख टन के पार

सब्जियों के उत्पादन में भी बढ़ोतरी का अनुमान है। 2025-26 में सब्जियों का उत्पादन 4.35% बढ़कर 2,272.68 लाख टन हो सकता है, जबकि पिछले साल यह 2,177.97 लाख टन था। सब्जियों की खेती का रकबा भी 117.91 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 119.31 लाख हेक्टेयर होने का अनुमान है।

आलू, टमाटर, बैंगन, लौकी, खीरा, पत्तागोभी, बीन्स और मटर का उत्पादन बढ़ने से सब्जियों की कुल पैदावार में इजाफा होने की उम्मीद है।

आलू के उत्पादन में करीब 12% की बढ़ोतरी

आलू के उत्पादन में इस साल अच्छी बढ़ोतरी का अनुमान है। 2025-26 में इसका उत्पादन 11.95% बढ़कर 655.70 लाख टन हो सकता है। पिछले साल यह 585.71 लाख टन था। वहीं, टमाटर का उत्पादन 205.99 लाख टन से बढ़कर 214.11 लाख टन होने का अनुमान है। प्याज का उत्पादन 288.96 लाख टन रहने की संभावना है।

फूलों की खेती से भी बढ़ेगा उत्पादन

फूलों की खेती करने वाले किसानों के लिए भी अच्छी खबर है। इस साल फूलों का उत्पादन करीब 14.45% बढ़कर 48.82 लाख टन रहने का अनुमान है। पिछले साल 2024-25 में यह 42.65 लाख टन था। फूलों की खेती का रकबा भी बढ़कर 4.10 लाख हेक्टेयर हो गया है।

मसालों और बागान फसलों का उत्पादन भी बढ़ने की उम्मीद

मसालों के उत्पादन में भी बढ़ोतरी का अनुमान है। 2025-26 में मसालों की खेती का रकबा 47.56 लाख हेक्टेयर रहने और उत्पादन 123.54 लाख टन तक पहुंचने की उम्मीद है। हल्दी, लहसुन, करी पत्ता और इलायची का उत्पादन बढ़ने से इस क्षेत्र को फायदा मिल सकता है।

वहीं, सुपारी, नारियल, काजू, पान और कोको जैसी बागान फसलों का कुल उत्पादन 7.56% बढ़कर 182.64 लाख टन रहने का अनुमान है। सुगंधित और औषधीय पौधों का उत्पादन भी पिछले साल के 9.01 लाख टन से बढ़कर 9.28 लाख टन हो सकता है।

News Potli.
Clip & Share
“

— रकबा घटने के बावजूद बढ़ेगा बागवानी फसलों का उत्पादन, 161 लाख टन की बढ़ोतरी का अनुमान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
India Horticulture Production 2025-26Fruit Production in IndiaVegetable ProductionPotatoHorticulture Production in IndiaThird Advance Estimates 2025-26Shivraj Singh Chouhan
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs