News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. देश में चीनी उत्पादन 265 लाख टन रहने का अनुमान, महाराष्ट्र और कर्नाटक में सबसे ज्यादा गिरावट की आशंका
खेती किसानी

देश में चीनी उत्पादन 265 लाख टन रहने का अनुमान, महाराष्ट्र और कर्नाटक में सबसे ज्यादा गिरावट की आशंका

देश के सबसे बड़े चीनी उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में इस बार उत्पादन में ज्यादा गिरावट की आशंका नहीं है। ISMA के मुताबिक, राज्य में गन्ने की खेती का रकबा लगभग पिछले साल के बराबर 22.56 लाख हेक्टेयर रहने का अनुमान है। पिछले सीजन में यह 22.57 लाख हेक्टेयर था।

Pooja Rai

Pooja Rai·28 Nov 2026

देश में चीनी उत्पादन 265 लाख टन रहने का अनुमान, महाराष्ट्र और कर्नाटक में सबसे ज्यादा गिरावट की आशंका

देश में इस साल चीनी उत्पादन घटने का अनुमान है। कमजोर बारिश, गन्ने की खेती का रकबा कम होने और मौसम में उतार-चढ़ाव का असर गन्ने की फसल पर पड़ रहा है। इसके चलते 2026-27 के चीनी सीजन में उत्पादन पिछले साल के मुकाबले करीब 5.4 फीसदी घट सकता है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ISMA) ने इस सीजन में चीनी उत्पादन 265 लाख टन रहने का शुरुआती अनुमान लगाया है। पिछले सीजन में यह करीब 280 लाख टन था।

महाराष्ट्र और कर्नाटक में सबसे ज्यादा असर

चीनी उत्पादन में सबसे ज्यादा गिरावट महाराष्ट्र और कर्नाटक में आने की आशंका है। ये दोनों देश के प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्य हैं। ISMA के अनुमान के मुताबिक, महाराष्ट्र में गन्ने की खेती का रकबा घटकर 13.25 लाख हेक्टेयर रह सकता है, जबकि पिछले सीजन में यह 14.71 लाख हेक्टेयर था। यानी इसमें करीब 10 फीसदी की कमी आई है। राज्य में चीनी उत्पादन 86.85 लाख टन रहने का अनुमान है।

वहीं, कर्नाटक में गन्ने की खेती का रकबा पिछले साल के 6.80 लाख हेक्टेयर से घटकर 6.31 लाख हेक्टेयर रहने की उम्मीद है। यानी इसमें करीब 7 फीसदी की गिरावट है। राज्य में चीनी उत्पादन 46.19 लाख टन रहने का अनुमान लगाया गया है।

उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन रह सकता है स्थिर

देश के सबसे बड़े चीनी उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में इस बार उत्पादन में ज्यादा गिरावट की आशंका नहीं है। ISMA के मुताबिक, राज्य में गन्ने की खेती का रकबा लगभग पिछले साल के बराबर 22.56 लाख हेक्टेयर रहने का अनुमान है। पिछले सीजन में यह 22.57 लाख हेक्टेयर था।

वहीं, राज्य में चीनी उत्पादन 88.96 लाख टन रहने का अनुमान है। पिछले सीजन में यह 95.42 लाख टन था।

देश में गन्ने की खेती का रकबा 3.2 फीसदी घटा

ISMA के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, 2026-27 सीजन में देश में गन्ने की खेती का कुल रकबा घटकर 55.53 लाख हेक्टेयर रह सकता है। पिछले सीजन में यह 57.35 लाख हेक्टेयर था। यानी इस बार गन्ने की खेती के क्षेत्रफल में करीब 3.2 फीसदी की कमी आने का अनुमान है।

संगठन ने अपने अनुमान के लिए सैटेलाइट तस्वीरों, खेतों के सर्वे, चीनी मिलों और किसानों से मिली जानकारी, बारिश की स्थिति, सिंचाई की उपलब्धता और गन्ने की फसल की मौजूदा स्थिति का आकलन किया है।

कहीं सूखे जैसे हालात तो कहीं ज्यादा बारिश से फसल प्रभावित

ISMA के मुताबिक, इस साल प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्यों में मौसम की स्थिति एक जैसी नहीं रही। कुछ इलाकों में कम बारिश के कारण सूखे जैसे हालात और मिट्टी में नमी की कमी देखने को मिली है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में ज्यादा बारिश, जलभराव और बाढ़ से फसल प्रभावित हुई है।

इसके अलावा अल नीनो (El Niño) से जुड़ी मौसमी परिस्थितियों और बेमौसम बारिश का भी गन्ने की फसल के विकास पर असर पड़ा है। संगठन के मुताबिक, महाराष्ट्र और कर्नाटक में गन्ने की उपलब्धता कम रहने की आशंका है, जबकि उत्तर प्रदेश में उत्पादन में अपेक्षाकृत कम गिरावट देखने को मिल सकती है।

ISMA जनवरी 2027 में गन्ने की उपलब्धता और चीनी की रिकवरी के नए आंकड़ों के आधार पर उत्पादन का दोबारा आकलन करेगा। जरूरत पड़ने पर इससे पहले भी अनुमान में बदलाव किया जा सकता है।

ये भी देखें-

News Potli.
Clip & Share
“

— देश में चीनी उत्पादन 265 लाख टन रहने का अनुमान, महाराष्ट्र और कर्नाटक में सबसे ज्यादा गिरावट की आशंका

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Sugar Production IndiaUttar Pradesh Sugar Production KarnatakaMaharashtra Sugar ProductionSugarcane FarmingISMA
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs