News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. रेशम उत्पादन बढ़ाने की तैयारी, 2030 तक 60 हजार टन का लक्ष्य
खेती किसानी

रेशम उत्पादन बढ़ाने की तैयारी, 2030 तक 60 हजार टन का लक्ष्य

केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में अभी करीब 42,000 मीट्रिक टन रेशम का उत्पादन हो रहा है, जिसे 2030-31 तक 60,000 मीट्रिक टन करने का लक्ष्य है। सरकार ने 2028-29 तक भारत को दुनिया का सबसे बड़ा रेशम उत्पादक देश बनाने का संकल्प भी लिया है।

Pooja Rai

Pooja Rai·21 Sep 2026

रेशम उत्पादन बढ़ाने की तैयारी, 2030 तक 60 हजार टन का लक्ष्य

भारत में रेशम उत्पादन को बढ़ाने के लिए सरकार ने बड़ा लक्ष्य रखा है। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में अभी करीब 42,000 मीट्रिक टन रेशम का उत्पादन हो रहा है, जिसे 2030-31 तक 60,000 मीट्रिक टन करने का लक्ष्य है। सरकार ने 2028-29 तक भारत को दुनिया का सबसे बड़ा रेशम उत्पादक देश बनाने का संकल्प भी लिया है।

सरकार का जोर रेशम किसानों की आमदनी बढ़ाने पर भी है। इसके लिए शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाने, रेशमकीट पालन के ज्यादा चक्र करने और बेहतर किस्मों को बढ़ावा देने की बात कही गई है। लक्ष्य किसानों की सालाना आय को 10 से 12 लाख रुपये तक पहुंचाने का है।

Loading tweet…

इसके लिए ज्यादा उत्पादन देने वाली रेशमकीट की संकर किस्मों और आधुनिक मशीनों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही AI, GIS और Machine Learning जैसी तकनीकों का इस्तेमाल गुणवत्ता जांचने और उत्पादन बढ़ाने में किया जाएगा।

सरकार का कहना है कि भारतीय रेशम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग बढ़ रही है। ऐसे में रेशम की खेती से लेकर कोकून तैयार करने, रीलिंग और बुनाई तक पूरी प्रक्रिया को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही स्थानीय उत्पादकों को बाजार उपलब्ध कराने और इस क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने की भी कोशिश की जा रही है।

News Potli.
Clip & Share
“

— रेशम उत्पादन बढ़ाने की तैयारी, 2030 तक 60 हजार टन का लक्ष्य

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Silk productionAgrculture news
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs