News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. बारिश को लेकर IMD का अपडेट, ओडिशा-छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में अलर्ट
मौसम-बेमौसम

बारिश को लेकर IMD का अपडेट, ओडिशा-छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में अलर्ट

ओडिशा में 24 से 28 अगस्त के दौरान कई जगह बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाला कम दबाव का क्षेत्र बारिश को और बढ़ा सकता है।

Pooja Rai

Pooja Rai·24 Aug 2026

ओडिशा-छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

ओडिशा-छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है औऱ अभी अगले कई दिनों तक जारी रहेगा। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे कम दबाव के क्षेत्र का असर पूर्वी और मध्य भारत के मौसम पर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 24 अगस्त से आने वाले दिनों में ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। आज छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा और पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश

ओडिशा में 24 से 28 अगस्त के दौरान कई जगह बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाला कम दबाव का क्षेत्र बारिश को और बढ़ा सकता है।

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी अलर्ट

छत्तीसगढ़ में 24 से 28 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी आने वाले दिनों में बारिश होगी। पूर्वी मध्य प्रदेश में 24 से 26 अगस्त के दौरान भारी बारिश की संभावना है। आज छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।

यूपी-बिहार में भी बारिश के आसार

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 और 25 अगस्त को कई जगह बारिश हो सकती है। बिहार में 24 से 27 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है। बिहार में गरज-चमक और बिजली गिरने की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं।

झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश

झारखंड में 24 से 28 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। गंगीय पश्चिम बंगाल में भी आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड में 24 से 28 अगस्त तक बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है।

किसानों के लिए जरूरी सलाह

जिन इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है, वहां किसान खेतों में जलभराव से बचाव के लिए निकासी की व्यवस्था रखें। तेज बारिश और हवा के दौरान फसलों में दवा या खाद का छिड़काव करने से बचें। बिजली और गरज-चमक के दौरान खुले खेतों में काम न करें।

ये भी देखें-

News Potli.
Clip & Share
“

— बारिश को लेकर IMD का अपडेट, ओडिशा-छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में अलर्ट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Weather Update Mausam UpdateRain AlertMonsoonOdishaChhatisgarh
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

बिहार, झारखंड और ओडिशा में 5 से 8 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है। बिहार में 6-8 अक्टूबर को गरज-चमक और तेज हवाओं की भी संभावना है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 3-8 अक्टूबर तक कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

Pooja Rai·03 Oct 2026
2026 का मानसून रहा कमजोर, 11 साल में सबसे कम बारिश
मौसम-बेमौसम

2026 का मानसून रहा कमजोर, 11 साल में सबसे कम बारिश

IMD ने अक्टूबर को लेकर भी किसानों की चिंता बढ़ाने वाला अनुमान दिया है। विभाग के मुताबिक, अक्टूबर में देशभर में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है, जो सामान्य बारिश की 85% से भी कम रह सकती है।

Pooja Rai·01 Oct 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs