News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. IMD का अलर्ट: उत्तर से दक्षिण तक कई राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम-बेमौसम

IMD का अलर्ट: उत्तर से दक्षिण तक कई राज्यों में होगी भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए उत्तर, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने किसानों को खेतों में जलभराव से बचाव, उर्वरक और कीटनाशकों के छिड़काव को फिलहाल टालने तथा फसलों और बागवानी उपज की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी है।

Pooja Rai

Pooja Rai·06 Aug 2026

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए उत्तर, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए उत्तर, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए उत्तर, पूर्व, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने किसानों को भी फसलों की सुरक्षा को लेकर जरूरी सलाह दी है।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

IMD के अनुसार 6 और 7 अगस्त को उत्तराखंड, कोंकण और गोवा में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अंडमान-निकोबार, ओडिशा, झारखंड, असम, मेघालय, महाराष्ट्र, कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Loading tweet…

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी रहेगा बारिश का जोर

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 से 6 दिनों तक कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं मेघालय में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा केरल और कर्नाटक में भी अगले 4 दिनों तक कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

दिल्ली और पहाड़ी राज्यों में भी बारिश जारी रहेगी

दिल्ली-एनसीआर में अगले 2 से 3 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी कई स्थानों पर बारिश होती रहेगी। उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

किसानों के लिए IMD की सलाह

मौसम विभाग ने किसानों से कहा है कि जिन क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान है, वहां खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने की व्यवस्था करें। बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा और मध्य भारत के किसानों को फिलहाल उर्वरक और कीटनाशकों का छिड़काव टालने की सलाह दी गई है।


ये भी देखें-

News Potli.
Clip & Share
“

— IMD का अलर्ट: उत्तर से दक्षिण तक कई राज्यों में होगी भारी बारिश

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Heavy rain alert IMD update MonsoonWeather update NewsPotli
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
24 सितंबर तक बारिश का दौर, राजस्थान में बहुत भारी बारिश का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

24 सितंबर तक बारिश का दौर, राजस्थान में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 19 सितंबर की शाम के आसपास उत्तर अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद यह सिस्टम धीरे-धीरे मजबूत होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ सकता है और अगले 3-4 दिनों में दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तट की ओर पहुंच सकता है।

Pooja Rai·19 Sep 2026
बिहार में बाढ़ से किसानों की फसलें बर्बाद, शिवराज सिंह चौहान ने लिया जायजा
मौसम-बेमौसम

बिहार में बाढ़ से किसानों की फसलें बर्बाद, शिवराज सिंह चौहान ने लिया जायजा

बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस बार कई जगहों पर पानी का स्तर 2016 की बाढ़ से भी करीब एक फीट ज्यादा पहुंच गया है। उनके मुताबिक, 10 दिन से ज्यादा समय तक खेतों में पानी भरा रहने से केला और मक्का की फसल को काफी नुकसान हुआ है।

Pooja Rai·18 Sep 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs