गन्ने की ऐसी किस्म की तलाश कर रहे किसान, जिससे अच्छी पैदावार के साथ चीनी की मात्रा भी बेहतर मिले, उनके लिए काम की खबर है। लखनऊ स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान (ICAR-IISR) ने गन्ने की किस्म कोलख 21201 (इक्षु-20) के बीज वितरण के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया है। संस्थान के मुताबिक, यह अधिक गन्ना उपज और ज्यादा शर्करा देने वाली अगोती किस्म है। उत्तर प्रदेश में इसकी सामान्य खेती के लिए अनुमति दी गई है।
11 अक्टूबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन
इस किस्म के बीज लेने के इच्छुक किसानों को 11 अक्टूबर 2026, सुबह 10 बजे तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए संस्थान ने ‘इक्षु बीज’ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा दी है। सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वाले किसानों को दो दिन बाद ईमेल के जरिए पुष्टि मिलेगी।
13 अक्टूबर से होगी बीज की बुकिंग
रजिस्ट्रेशन के बाद किसान 13 अक्टूबर 2026, सुबह 10 बजे से पोर्टल पर ऑनलाइन बीज बुक कर सकेंगे। किसान रजिस्ट्रेशन और बीज वितरण से जुड़ी जानकारी के लिए संस्थान के पोर्टल पर जा सकते हैं।
ये भी देखें -





