News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. हरियाणा में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों से सूखी धान लाने की अपील
खेती किसानी

हरियाणा में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों से सूखी धान लाने की अपील

हरियाणा में धान की सरकारी खरीद आमतौर पर 1 अक्टूबर से शुरू होती है, हालांकि पिछले साल 22 सितंबर से खरीद शुरू कर दी गई थी। इस बार भी किसान समय से पहले खरीद शुरू होने की उम्मीद कर रहे हैं।

Pooja Rai

Pooja Rai·15 Sep 2026

हरियाणा में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों से सूखी धान लाने की अपील

धान की कटाई और मंडियों में आवक का समय नजदीक आते ही हरियाणा में सरकारी खरीद की तैयारियां तेज हो गई हैं। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों से अपील की है कि वे मंडियों में वही धान लेकर आएं जो सरकारी खरीद के तय मानकों पर खरी उतरती हो। खास तौर पर धान में नमी की निर्धारित सीमा का ध्यान रखने को कहा गया है, ताकि मंडियों में खरीद के दौरान किसानों को परेशानी न हो।

पत्रकारों से बातचीत में कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों और आढ़तियों की जायज मांगों को लेकर संवेदनशील है। उन्होंने किसानों से समय पर कृषि कार्य करने और खेती में वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने की भी अपील की।

खेतों में फसल की निगरानी

कृषि मंत्री ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारी लगातार खेतों का दौरा कर धान की फसल की स्थिति देख रहे हैं। फसल की बढ़वार, उपज, सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता और कीट-रोगों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपनी फसल की नियमित निगरानी करें और किसी तरह की समस्या होने पर कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क करें।

राणा ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की बात भी कही। उन्होंने किसानों से जैविक खेती अपनाने और गोबर से तैयार खाद के इस्तेमाल को बढ़ाने की अपील की। उनका कहना है कि प्राकृतिक खेती से खेती की लागत कम करने और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिल सकती है। कृषि मंत्री ने फसल अवशेष प्रबंधन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने पराली प्रबंधन के क्षेत्र में काफी काम किया है। जागरूकता अभियान और सरकारी प्रयासों से किसानों में पराली न जलाने को लेकर बदलाव आया है।

15 सितंबर से शुरू हो धान खरीद

वहीं, कुरुक्षेत्र में किसानों ने धान की सरकारी खरीद को लेकर महापंचायत की। इसमें 10 किसान संगठनों ने मांग की कि धान की खरीद MSP पर 15 सितंबर से शुरू की जाए। किसानों ने कहा कि फसल तैयार है और समय पर खरीद शुरू नहीं हुई तो उन्हें नुकसान हो सकता है। किसानों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर हर पांच किलोमीटर पर नए खरीद केंद्र और उप-मंडियां बनाने की भी मांग की।

हरियाणा में धान की सरकारी खरीद आमतौर पर 1 अक्टूबर से शुरू होती है, हालांकि पिछले साल 22 सितंबर से खरीद शुरू कर दी गई थी। इस बार भी किसान समय से पहले खरीद शुरू होने की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं, सरकार मंडियों में खरीद, भंडारण और दूसरी जरूरी सुविधाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है।

News Potli.
Clip & Share
“

— हरियाणा में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों से सूखी धान लाने की अपील

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Haryana Paddy farming Paddy procurement
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs