News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. दुनिया में कपास का उत्पादन घटने का अनुमान, भारत की फसल में भी आएगी गिरावट
खेती किसानी

दुनिया में कपास का उत्पादन घटने का अनुमान, भारत की फसल में भी आएगी गिरावट

अमेरिका के कृषि विभाग (USDA) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2026 से शुरू हुए 2026-27 सीजन में वैश्विक कपास उत्पादन करीब 5 लाख गांठ घटकर 11.75 करोड़ गांठ रह सकता है। इसकी मुख्य वजह भारत, अमेरिका और तुर्की में कपास की कम पैदावार का अनुमान है।

Pooja Rai

Pooja Rai·11 Nov 2026

दुनिया में कपास का उत्पादन घटने का अनुमान, भारत की फसल में भी आएगी गिरावट

दुनियाभर में कपास के उत्पादन में इस सीजन गिरावट आने का अनुमान है। अमेरिका के कृषि विभाग (USDA) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2026 से शुरू हुए 2026-27 सीजन में वैश्विक कपास उत्पादन करीब 5 लाख गांठ घटकर 11.75 करोड़ गांठ रह सकता है। इसकी मुख्य वजह भारत, अमेरिका और तुर्की में कपास की कम पैदावार का अनुमान है। वहीं, चीन और ऑस्ट्रेलिया में उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है।

रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के सबसे बड़े कपास उत्पादक चीन का उत्पादन 5 लाख गांठ बढ़ाकर 3.4 करोड़ गांठ किया गया है। जबकि दूसरे सबसे बड़े उत्पादक भारत का उत्पादन 5 लाख गांठ घटाकर 2.35 करोड़ गांठ रहने का अनुमान है। इसके पीछे खराब मौसम को वजह बताया गया है। वहीं, दुनिया के सबसे बड़े कपास निर्यातक ब्राजील का उत्पादन 1.9 करोड़ गांठ पर स्थिर रहने का अनुमान है। अमेरिका में उत्पादन करीब 2.67 लाख गांठ घटकर 1.318 करोड़ गांठ रह सकता है।

कपास के निर्यात और खपत का अनुमान

USDA ने वैश्विक कपास निर्यात का अनुमान 1 लाख गांठ से ज्यादा बढ़ाकर 4.48 करोड़ गांठ कर दिया है। आइवरी कोस्ट और मिस्र से निर्यात बढ़ने की उम्मीद है। ब्राजील से 1.6 करोड़ गांठ और अमेरिका से 1.23 करोड़ गांठ कपास निर्यात होने का अनुमान है। ऑस्ट्रेलिया का निर्यात अनुमान 45 लाख गांठ पर बरकरार है।

वहीं, कम उत्पादन के चलते तुर्की के कपास आयात का अनुमान 3 लाख गांठ बढ़ाकर 53 लाख गांठ किया गया है। दूसरी ओर, खपत कमजोर रहने के कारण बांग्लादेश के आयात अनुमान में 2 लाख गांठ की कटौती की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में कपास की कुल खपत का अनुमान भी 3 लाख गांठ से ज्यादा घटाकर 12.27 करोड़ गांठ कर दिया गया है।

News Potli.
Clip & Share
“

— दुनिया में कपास का उत्पादन घटने का अनुमान, भारत की फसल में भी आएगी गिरावट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Global Cotton Production 2026-27Cotton Production ForecastCotton Market UpdateIndia Cotton Production USDA Cotton Report
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs