News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. लहसुन की खेती का बदला तरीका, क्वालिटी सुधरी तो मंडी में मिला दोगुना के करीब भाव
खेती किसानी

लहसुन की खेती का बदला तरीका, क्वालिटी सुधरी तो मंडी में मिला दोगुना के करीब भाव

Mulching तकनीक एक ऐसी विधि है, जिसमें प्लास्टिक शीट या दूसरे जैविक पदार्थों से मिट्टी को ढक दिया जाता है। इससे खरपतवार नहीं उगती, मिट्टी में नमी बनी रहती है और पोषण का अधिकतम उपयोग संभव होता है।

Pooja Rai

Pooja Rai·05 Sep 2026· -1 min read

लहसुन की खेती

लहसुन की खेती

“
'परंपरागत तरीके से उगाए गए लहसुन का दाम 15,000-16,000 रुपये प्रति क्विंटल मिला, जबकि मल्चिंग विधि से उगाए गए लहसुन का दाम 25,000-27,000 रुपये प्रति क्विंटल तक मिला।' ये कहना है मध्य प्रदेश के रतलाम के किसान जगदीश पाटीदार का।


अगर आप बड़े पैमाने पर लहसुन की खेती करने की तैयारी कर रहे हैं और चाहते हैं कि उत्पादन के साथ-साथ फसल की क्वालिटी भी अच्छी रहे, तो मल्चिंग तकनीक आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। मध्य प्रदेश के रतलाम के किसान जगदीश पाटीदार बड़े पैमाने पर लहसुन की खेती करते हैं। उनका कहना है कि मल्चिंग विधि से उगाए गए लहसुन की क्वालिटी बेहतर रही, जिसकी वजह से मंडी में उन्हें अच्छा भाव मिला।

जगदीश पाटीदार के मुताबिक, परंपरागत तरीके से उगाए गए लहसुन का भाव करीब 15,000-16,000 रुपये प्रति क्विंटल मिला, जबकि मल्चिंग विधि से उगाए गए लहसुन का भाव 25,000-27,000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया। उनका दावा है कि इस तकनीक से सामान्य खेती के मुकाबले 20-30 फीसदी तक ज्यादा उत्पादन भी मिल सकता है।

क्या है मल्चिंग तकनीक?

मल्चिंग एक ऐसी तकनीक है, जिसमें प्लास्टिक शीट या जैविक पदार्थ से मिट्टी को ढक दिया जाता है। इससे खेत में खरपतवार कम उगती है, मिट्टी की नमी लंबे समय तक बनी रहती है और पौधों को मिट्टी से पोषण मिलने में मदद मिलती है।

“
जगदीश के मुताबिक, मल्चिंग से सिर्फ उत्पादन ही नहीं बढ़ता, बल्कि फसल की गुणवत्ता भी बेहतर होती है। मिट्टी में नमी और पोषण बना रहने से पौधों की अच्छी ग्रोथ होती है और लहसुन की क्वालिटी बेहतर मिल सकती है।

लहसुन की बुवाई का समय नजदीक

आमतौर पर लहसुन की बुवाई सितंबर-अक्टूबर के आसपास की जाती है। ऐसे में अगर आप इस सीजन लहसुन की खेती करने की सोच रहे हैं, तो अभी से खेत की तैयारी, बीज और खेती की तकनीक को लेकर योजना बना सकते हैं।

हालांकि, मल्चिंग से मिलने वाला उत्पादन और भाव मिट्टी, मौसम, बीज, प्रबंधन और बाजार की स्थिति पर निर्भर करता है। इसलिए किसान अपने इलाके की परिस्थितियों के हिसाब से कृषि विशेषज्ञ की सलाह लेकर इस तकनीक को अपनाएं।

देखिए वीडियो -

News Potli.
Clip & Share
“

— लहसुन की खेती का बदला तरीका, क्वालिटी सुधरी तो मंडी में मिला दोगुना के करीब भाव

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsBenefits of Mulchinggarlic farmingkheti kisaniMulchingNews Potliखेती किसानीमध्य प्रदेश
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs