News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. चाय में कीटनाशकों की मात्रा होगी तय, FSSAI ने प्रस्तावित किए नए मानक
खेती किसानी

चाय में कीटनाशकों की मात्रा होगी तय, FSSAI ने प्रस्तावित किए नए मानक

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, FSSAI ने Food Safety and Standards (Contaminants, Toxins and Residues) Amendment Regulations, 2026 के तहत नियमों में बदलाव का मसौदा जारी किया है। इसमें चाय के लिए दो कीटनाशकों की अधिकतम अवशेष सीमा तय करने का प्रस्ताव है।

Pooja Rai

Pooja Rai·19 Oct 2026

चाय में कीटनाशकों की मात्रा होगी तय, FSSAI ने प्रस्तावित किए नए मानक

अगर आप रोज चाय पीते हैं, तो चाय में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशकों की मात्रा पर नजर रखना भी जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने चाय में इस्तेमाल होने वाले दो कीटनाशकों Acetamiprid और Imidacloprid की अधिकतम अवशेष सीमा (MRL) तय करने का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद फसलों को कीटों से बचाने की जरूरत और उपभोक्ताओं की सुरक्षा, दोनों का ध्यान रखना है।

चाय में कितनी होगी कीटनाशकों की अधिकतम सीमा?

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, FSSAI ने Food Safety and Standards (Contaminants, Toxins and Residues) Amendment Regulations, 2026 के तहत नियमों में बदलाव का मसौदा जारी किया है। इसमें चाय के लिए दो कीटनाशकों की अधिकतम अवशेष सीमा तय करने का प्रस्ताव है।

Acetamiprid: 20 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम (20 ppm)

Imidacloprid: 50 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम (50 ppm)

यह फिलहाल एक प्रस्ताव है। नियमों को अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ही ये सीमाएं लागू होंगी।

क्या होती है MRL?

MRL यानी Maximum Residue Limit का मतलब है किसी खाद्य पदार्थ में कीटनाशक के अवशेषों की अधिकतम कानूनी सीमा। आसान भाषा में कहें तो खेती में कीटनाशकों के इस्तेमाल के बाद फसल में उनकी कितनी मात्रा रह सकती है, इसके लिए एक सीमा तय की जाती है।

यह सीमा तय करते समय वैज्ञानिक आंकड़ों, खाने के जरिए शरीर में पहुंचने वाले कीटनाशकों की मात्रा और उनसे जुड़े सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखा जाता है।

FSSAI का कहना है कि इन सीमाओं से चाय उगाने वाले किसानों, चाय की प्रोसेसिंग करने वाली कंपनियों, खाद्य कारोबारियों और जांच करने वाली लैब को नियमों को समझने और उनका पालन करने में मदद मिलेगी।

जापान और अमेरिका से कम होगी Acetamiprid की सीमा

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, चाय में Acetamiprid की प्रस्तावित सीमा 20 ppm है। यह जापान में तय 30 ppm और अमेरिका में तय 50 ppm की सीमा से कम है।

वहीं, Imidacloprid की सीमा तय करने के लिए अंतरराष्ट्रीय Codex मानकों को भी ध्यान में रखा गया है।

यह प्रस्ताव खाद्य पदार्थों में कीटनाशकों के अवशेषों से जुड़े नियमों की समीक्षा का हिस्सा है। साल 2024 में भी FSSAI ने उपलब्ध वैज्ञानिक आंकड़ों और दूसरे देशों में लागू मानकों को ध्यान में रखते हुए कीटनाशकों की अधिकतम अवशेष सीमा की समीक्षा की थी। इसके अलावा, ज्यादा जहरीले माने गए 13 कीटनाशकों को सूची से हटाने जैसे कदम भी उठाए गए थे।

फसल बचाने में भी मदद करते हैं कीटनाशक

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कीटनाशकों का सही तरीके से और तय नियमों के अनुसार इस्तेमाल करने पर किसानों को फसलों को कीटों से बचाने, नुकसान कम करने और उत्पादन बनाए रखने में मदद मिलती है। इसलिए इनके इस्तेमाल और खाद्य पदार्थों में बचे अवशेषों की सीमा तय करते समय किसानों की जरूरतों के साथ उपभोक्ताओं की सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है।

मंत्रालय के अनुसार, भारत में कीटनाशकों का औसत इस्तेमाल प्रति हेक्टेयर 0.5 किलोग्राम से भी कम है, जबकि दुनिया में इसका औसत 2.38 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर है।

News Potli.
Clip & Share
“

— चाय में कीटनाशकों की मात्रा होगी तय, FSSAI ने प्रस्तावित किए नए मानक

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
FSSAIpesticide residue limits in teaAcetamipridImidacloprid Maximum Residue Limit (MRL)tea safety standards
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs