News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. काजू की खेती से लेकर Processing तक, जानिए क्यों खास है यह फसल
खेती किसानी

काजू की खेती से लेकर Processing तक, जानिए क्यों खास है यह फसल

भारत में काजू की खेती मुख्य रूप से तटीय और गर्म जलवायु वाले इलाकों में होती है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल जैसे राज्यों में इसकी खेती बड़े पैमाने पर की जाती है।

Pooja Rai

Pooja Rai·11 Sep 2026

काजू की खेती से लेकर Processing तक, जानिए क्यों खास है यह फसल

काजू का नाम आते ही सबसे पहले हमारे दिमाग में काजू की गिरी आती है, लेकिन काजू का पेड़ इससे कहीं ज्यादा खास है। काजू की गिरी के साथ-साथ इसके Cashew Apple का भी इस्तेमाल कई तरह के products बनाने में किया जा सकता है। यही वजह है कि काजू सिर्फ खाने की चीज नहीं, बल्कि processing और value addition के लिहाज से भी एक अहम फसल है।

काजू की खास बात यह है कि जिस हिस्से को हम काजू का फल समझते हैं, वह असल में Cashew Apple होता है, जबकि इसके नीचे लगा बीज ही काजू की गिरी होती है। Cashew Apple को आमतौर पर ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया जाता, लेकिन processing के जरिए इससे कई तरह के products तैयार किए जा सकते हैं। ICAR के मुताबिक, इससे herbal tea, liquid sweetener, cider, cookies और pomace powder जैसे products बनाए जा सकते हैं। यानी काजू की खेती में सिर्फ गिरी ही नहीं, बल्कि Cashew Apple से भी value addition और कमाई की संभावना है।

भारत में काजू की खेती मुख्य रूप से तटीय और गर्म जलवायु वाले इलाकों में होती है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल जैसे राज्यों में इसकी खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। काजू की गिरी में करीब 21% protein, 47% fat और 22% carbohydrates पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें phosphorus, calcium और iron जैसे पोषक तत्व भी होते हैं।

काजू की खेती में अब पारंपरिक तरीके के साथ नई तकनीकों पर भी जोर दिया जा रहा है। High Density और Ultra Density Planting जैसी तकनीकों के जरिए कम जमीन में ज्यादा पौधे लगाकर productivity बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। ICAR-Directorate of Cashew Research, Puttur काजू की खेती और processing से जुड़ी तकनीकों पर लगातार काम कर रहा है।

काजू को लेकर एक दिलचस्प बात यह भी है कि साल 2022 में ICAR-Directorate of Cashew Research, Puttur के वैज्ञानिकों ने पहली बार काजू के genome का sequence तैयार किया था। इससे काजू की अलग-अलग किस्मों, उनके गुणों और बेहतर varieties विकसित करने से जुड़े शोध में मदद मिल सकती है।

काजू की खेती कैसे होती है और इससे किसान कैसे कमाई कर सकते हैं, यह समझने के लिए आप यह वीडियो देख सकते हैं-

News Potli.
Clip & Share
“

— काजू की खेती से लेकर Processing तक, जानिए क्यों खास है यह फसल

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Cashew farmingCashew appleCashew Agriculture news
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs