News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. फिशरीज सेक्टर में करियर और स्टार्टअप का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
खेती किसानी

फिशरीज सेक्टर में करियर और स्टार्टअप का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन

Pooja Rai

Pooja Rai·22 Jul 2026

ICAR–सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ फिशरीज टेक्नोलॉजी (ICAR-CIFT), कोच्चि ने NAIF–ICAR नेटवर्क के तहत 'KSHITIJ 2.0 – The Blue Horizon Cohort' कार्यक्रम शुरू किया है

ICAR–सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ फिशरीज टेक्नोलॉजी (ICAR-CIFT), कोच्चि ने NAIF–ICAR नेटवर्क के तहत 'KSHITIJ 2.0 – The Blue Horizon Cohort' कार्यक्रम शुरू किया है

अगर आप मत्स्य पालन में रुचि रखते हैं और इस क्षेत्र में अपना करियर या स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। ICAR–सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ फिशरीज टेक्नोलॉजी (ICAR-CIFT), कोच्चि ने NAIF–ICAR नेटवर्क के तहत 'KSHITIJ 2.0 – The Blue Horizon Cohort' कार्यक्रम शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य मत्स्य पालन क्षेत्र में नए आइडिया, स्टार्टअप्स और उद्यमियों को तकनीकी मार्गदर्शन, मेंटरशिप और बिजनेस नेटवर्किंग के जरिए आगे बढ़ाना है।

दो महीने का मुफ्त इनक्यूबेशन

इस कार्यक्रम के तहत चयनित प्रतिभागियों को दो महीने का वर्चुअल इनक्यूबेशन दिया जाएगा। इसके बाद जरूरत के अनुसार फिजिकल इनक्यूबेशन की सुविधा भी मिलेगी। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

क्या-क्या मिलेगा?

इस कार्यक्रम में चयनित प्रतिभागियों को कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी, जिनमें शामिल हैं—

  • अनुभवी विशेषज्ञों से मेंटरशिप
  • तकनीकी मार्गदर्शन
  • ICAR की फिशरीज टेक्नोलॉजी तक पहुंच
  • बिजनेस नेटवर्किंग और इंडस्ट्री से जुड़ने का अवसर
  • अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलने में मदद
  • कार्यक्रम पूरा करने पर सर्टिफिकेट

कौन कर सकता है आवेदन?

इस कार्यक्रम के लिए मत्स्य पालन और इससे जुड़े क्षेत्रों में रुचि रखने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। इनमें इनोवेटर्स, एंटरप्रेन्योर्स, स्टूडेंट्स, स्टार्टअप्स, मछुआरे, स्वयं सहायता समूह (SHGs), किसान उत्पादक संगठन (FPOs), MSMEs, मत्स्य क्षेत्र से जुड़े अन्य इच्छुक लोग शामिल हैं।

कब तक करें आवेदन?

इस कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करना पूरी तरह निःशुल्क है।

आवेदन लिंक: https://icarcift.accubate.app/ext/form/23870/1/apply

ICAR-CIFT के अनुसार, इस कार्यक्रम के जरिए मत्स्य पालन क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीक और उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि नए स्टार्टअप्स और युवा उद्यमियों को अपने विचारों को सफल व्यवसाय में बदलने का अवसर मिल सके।

News Potli.
Clip & Share
“

— फिशरीज सेक्टर में करियर और स्टार्टअप का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NewsPotli fisheriesKSHITIJ 2.0Fisheries Entrepreneurship
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs