News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. FCI के गोदामों में अनाज का नुकसान 77% घटा, संसद में सरकार का दावा
खेती किसानी

FCI के गोदामों में अनाज का नुकसान 77% घटा, संसद में सरकार का दावा

संसद में सरकार ने बताया कि 2025-26 में FCI के गोदामों में खराब हुए अनाज का नुकसान पिछले साल के मुकाबले 77% घटकर करीब 3.2 करोड़ रुपये रह गया। सरकार के मुताबिक, नुकसान की मुख्य वजह बाढ़, चक्रवात और भारी बारिश जैसी प्राकृतिक आपदाएं रहीं, जबकि खराब भंडारण के कारण केंद्रीय पूल के गेहूं और चावल को कोई नुकसान नहीं हुआ।

Pooja Rai

Pooja Rai·01 Aug 2026

केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय खाद्य निगम (FCI) के गोदामों में खराब या वितरण के योग्य नहीं बचा अनाज पिछले साल की तुलना में 77% कम हुआ है।

केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय खाद्य निगम (FCI) के गोदामों में खराब या वितरण के योग्य नहीं बचा अनाज पिछले साल की तुलना में 77% कम हुआ है।

सरकारी गोदामों में रखा अनाज पहले के मुकाबले अब ज्यादा सुरक्षित हो रहा है। केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय खाद्य निगम (FCI) के गोदामों में खराब या वितरण के योग्य नहीं बचा अनाज पिछले साल की तुलना में 77% कम हुआ है। इस दौरान खराब हुए अनाज की कुल कीमत करीब 3.2 करोड़ रुपये रही।

सरकार के मुताबिक, अनाज को सबसे ज्यादा नुकसान चक्रवात, बाढ़ और अत्यधिक बारिश जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुआ। वहीं, FCI के गोदामों में खराब भंडारण व्यवस्था की वजह से केंद्रीय पूल के गेहूं और चावल को कोई नुकसान नहीं हुआ।


मामले की जांच तीन स्तरों पर

खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री निमुबेन जयंतीभाई बांभनिया ने संसद में बताया कि खराब हुए अनाज के हर—डिवीजन, रीजन और जोन—पर की जाती है। जांच के दौरान 18 कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई, जिनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की गई है।

हर साल 8 करोड़ टन से अधिक अनाज की खरीद करता है FCI

सरकार का कहना है कि FCI हर साल 8 करोड़ टन से अधिक अनाज की खरीद करता है। ऐसे में कुल खरीद की तुलना में खराब हुए अनाज की मात्रा बहुत कम है।

भंडारण व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सरकार आधुनिक स्टील साइलो भी तैयार कर रही है। PPP मॉडल के तहत अब तक 76 स्थानों पर 39 लाख टन क्षमता वाले साइलो बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि 59 अन्य स्थानों पर 25.6 लाख टन क्षमता वाले साइलो का निर्माण जारी है।

News Potli.
Clip & Share
“

— FCI के गोदामों में अनाज का नुकसान 77% घटा, संसद में सरकार का दावा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
FCIFoodgrainsNewsPotli
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs