News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. सरकारी योजना
  3. E20 से कैसे मजबूत हुई किसानों की आय और देश की ऊर्जा सुरक्षा? सरकार ने बताए आंकड़े
सरकारी योजना

E20 से कैसे मजबूत हुई किसानों की आय और देश की ऊर्जा सुरक्षा? सरकार ने बताए आंकड़े

केंद्र सरकार के अनुसार E20 (20% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) कार्यक्रम से किसानों की आय बढ़ाने, कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटाने और देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने में मदद मिली है। सरकार का दावा है कि इस योजना से 1.97 लाख करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत, 316 लाख मीट्रिक टन कच्चे तेल के आयात में कमी और किसानों व डिस्टिलरी को 1.66 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान हुआ है।

Pooja Rai

Pooja Rai·03 Aug 2026

सरकार का दावा है कि यदि पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिश्रण (E20) नहीं होता, तो वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के दौरान दिल्ली में पेट्रोल की कीमत करीब 125 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकती थी।

सरकार का दावा है कि यदि पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिश्रण (E20) नहीं होता, तो वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के दौरान दिल्ली में पेट्रोल की कीमत करीब 125 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकती थी।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार का कहना है कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) कार्यक्रम से किसानों की आय बढ़ाने, देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने और कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिली है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस योजना की वजह से देश की खाद्य सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया है।

सरकार के मुताबिक, E20 कार्यक्रम से अब तक 1.97 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा की बचत हुई है। इसके साथ ही 316 लाख मीट्रिक टन कच्चे तेल के आयात की जरूरत कम हुई है, 950 लाख मीट्रिक टन से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) उत्सर्जन में कमी आई है और किसानों व डिस्टिलरी को 1.66 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया गया है। इससे किसानों को अपनी कृषि उपज के लिए एक स्थायी बाजार भी मिला है।

खाद्य सुरक्षा को दी गई प्राथमिकता

सरकार ने कहा कि इथेनॉल उत्पादन के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA), अन्य कल्याणकारी योजनाओं और बफर स्टॉक की जरूरत पूरी होने के बाद ही अतिरिक्त (अधिशेष) अनाज का उपयोग किया जाता है। यानी गरीबों के लिए तय अनाज को इथेनॉल बनाने में इस्तेमाल नहीं किया जाता।

सरकार के अनुसार, इथेनॉल उत्पादन में टूटे हुए चावल, क्षतिग्रस्त अनाज और मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त अनाज का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा कृषि अवशेषों से बनने वाले दूसरी पीढ़ी (2G) के इथेनॉल को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि खाद्यान्न पर निर्भरता और कम हो।

FCI चावल को लेकर सरकार ने क्या कहा?

हाल के दिनों में यह दावा किया गया कि भारतीय खाद्य निगम (FCI) का चावल कम कीमत पर इथेनॉल बनाने के लिए बेचा गया। इस पर सरकार ने कहा कि FCI का चावल इथेनॉल उत्पादन के लिए इस्तेमाल होने वाले कई फीडस्टॉक में से केवल एक है। इसकी कीमत सरकार द्वारा तय नीति के अनुसार निर्धारित की जाती है।

सरकार के मुताबिक, इथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ESY) 2023-24 में इथेनॉल उत्पादन में FCI चावल की हिस्सेदारी सिर्फ 0.02% थी। ESY 2025-26 में यह बढ़कर 24.64% हुई, लेकिन यह केवल खाद्य सुरक्षा की जरूरतें पूरी होने के बाद उपलब्ध अधिशेष स्टॉक से ही संभव हुआ। इसी अवधि में मक्का की हिस्सेदारी 42.6% से घटकर 35.96% रह गई, जिससे साफ है कि इथेनॉल उत्पादन में उपलब्धता के अनुसार अलग-अलग फीडस्टॉक का उपयोग किया जाता है।

पेट्रोल की कीमतों पर भी पड़ा असर

सरकार का दावा है कि यदि पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिश्रण (E20) नहीं होता, तो वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के दौरान दिल्ली में पेट्रोल की कीमत करीब 125 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकती थी। लेकिन E20 मिश्रण की वजह से उपभोक्ताओं को 94.77 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल मिला। यानी उस समय पेट्रोल की कीमत में करीब 30 रुपये प्रति लीटर तक की राहत मिली।

सरकार का कहना है कि E20 कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ पेट्रोल की कीमत कम करना नहीं है, बल्कि तेल आयात पर निर्भरता घटाना, किसानों की आय बढ़ाना, कृषि उपज के लिए स्थायी बाजार तैयार करना और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना भी है।

News Potli.
Clip & Share
“

— E20 से कैसे मजबूत हुई किसानों की आय और देश की ऊर्जा सुरक्षा? सरकार ने बताए आंकड़े

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
E20Ethanol BlendingNitin Gadkarifarmers Income
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

 कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा
सरकारी योजना

कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साल 2014-15 से कृषि यांत्रिकीकरण पर सब-मिशन (SMAS) के तहत उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, एफपीओ, एसएचजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

News Potli·
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर
सरकारी योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर

धान बुवाई से पहले सरकार ने बढ़ाई खाद की खरीद

News Potli·
महाराष्ट्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) में आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 10 अगस्त 2026 कर दी है।
सरकारी योजना

महाराष्ट्र में फसल बीमा योजना की तारीख बढ़ी, अब 10 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

महाराष्ट्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) में आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 10 अगस्त 2026 कर दी है। तकनीकी दिक्कतों और दस्तावेजों की कमी के कारण कई किसान आवेदन नहीं कर पाए थे। अब तक 61.82 लाख किसानों ने योजना में पंजीकरण कराया है।

Pooja Rai·03 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs