News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. पहले खरीदार तय, फिर फसल की बुवाई! कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग से किसानों को कितना फायदा?
खेती किसानी

पहले खरीदार तय, फिर फसल की बुवाई! कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग से किसानों को कितना फायदा?

कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग में जुड़ने से पहले किसानों के लिए जरूरी है कि वे कॉन्ट्रैक्ट की सभी शर्तों को अच्छी तरह समझें। फसल की कीमत, गुणवत्ता, खरीद की मात्रा, भुगतान का समय, बीज और अन्य इनपुट कौन देगा और फसल खराब होने की स्थिति में जिम्मेदारी किसकी होगी, इन बातों को पहले से साफ कर लेना चाहिए।

Pooja Rai

Pooja Rai·10 Sep 2026

पहले खरीदार तय, फिर फसल की बुवाई! कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग से किसानों को कितना फायदा?

खेती में फसल तैयार करने के बाद उसे सही दाम पर बेच पाना किसानों के लिए बड़ी चुनौती होती है। मंडी में कभी भाव अच्छा मिलता है तो कभी लागत निकालना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग किसानों को बाजार के इस जोखिम से काफी हद तक बचाने का काम करती है। इसमें किसान और खरीदार के बीच फसल की बुवाई से पहले ही उसकी किस्म, गुणवत्ता, मात्रा और कीमत या कीमत तय करने का तरीका तय हो जाता है। फसल तैयार होने के बाद किसान उसे तय शर्तों के मुताबिक खरीदार को बेचता है।

गुजरात के गांधीनगर और बनासकांठा में किसान इसी मॉडल के जरिए खरीफ में मूंगफली और सर्दियों में प्रोसेसिंग-ग्रेड आलू की खेती कर रहे हैं। खेती में ड्रिप इरिगेशन, स्प्रिंकलर और Raised Bed जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। कॉन्ट्रैक्ट के तहत पहले से तय खरीदार और बाजार होने की वजह से किसानों को फसल तैयार होने के बाद उसे बेचने की चिंता कम रहती है। सही तकनीक और तय बाजार के साथ कई किसान कम समय में अपनी लागत पर अच्छा रिटर्न हासिल कर रहे हैं।

वहीं, उत्तर प्रदेश के हापुड़ के किसान उदयवीर सिंह भी आलू की कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग से जुड़े हैं। पहले से तय रेट पर फसल बेचने की वजह से उन्हें मंडी में भाव गिरने का उतना जोखिम नहीं रहता। यानी फसल बोने से पहले ही किसान को यह अंदाजा रहता है कि तैयार माल कहां और किन शर्तों पर बिकेगा। यही वजह है कि कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग किसानों के लिए बाजार से जुड़ी खेती का एक विकल्प बन रही है।

हालांकि, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग में जुड़ने से पहले किसानों के लिए जरूरी है कि वे कॉन्ट्रैक्ट की सभी शर्तों को अच्छी तरह समझें। फसल की कीमत, गुणवत्ता, खरीद की मात्रा, भुगतान का समय, बीज और अन्य इनपुट कौन देगा और फसल खराब होने की स्थिति में जिम्मेदारी किसकी होगी, इन बातों को पहले से साफ कर लेना चाहिए। सही खरीदार और पारदर्शी शर्तों के साथ कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग किसानों को बाजार की अनिश्चितता कम करने और खेती से बेहतर कमाई का रास्ता दे सकती है।

ये भी देखें-

News Potli.
Clip & Share
“

— पहले खरीदार तय, फिर फसल की बुवाई! कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग से किसानों को कितना फायदा?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Contract farmingAgrculture news
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs