News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. राजनांदगांव में यूरिया प्लांट को जल्द मंजूरी देने की मांग, पीएम मोदी से मिले सीएम विष्णु देव साय
खेती किसानी

राजनांदगांव में यूरिया प्लांट को जल्द मंजूरी देने की मांग, पीएम मोदी से मिले सीएम विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राजनांदगांव में 10,500 करोड़ रुपये के गैस आधारित यूरिया प्लांट को जल्द मंजूरी देने की मांग की। उन्होंने बस्तर समेत 461 गांवों को बिजली ग्रिड से जोड़ने, रायपुर या बस्तर में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA) स्थापित करने और सिंचाई परियोजनाओं पर भी चर्चा की।

Pooja Rai

Pooja Rai·01 Aug 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राजनांदगांव में 10,500 करोड़ रुपये के गैस आधारित यूरिया प्लांट को जल्द मंजूरी देने की मांग की।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राजनांदगांव में 10,500 करोड़ रुपये के गैस आधारित यूरिया प्लांट को जल्द मंजूरी देने की मांग की।

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। सबसे बड़ी मांग राजनांदगांव में प्रस्तावित 10,500 करोड़ रुपये के गैस आधारित यूरिया प्लांट को जल्द मंजूरी देने की रही।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना के लिए राज्य सरकार जमीन उपलब्ध करा चुकी है और राज्य स्तर की सभी जरूरी मंजूरियां भी पूरी हो चुकी हैं। अब केवल केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार है। उन्होंने कहा कि मंजूरी मिलते ही परियोजना पर काम शुरू किया जा सकेगा।

Loading tweet…

किसानों को मिलेगी खाद, बढ़ेंगे रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनांदगांव में यूरिया प्लांट बनने से छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि आसपास के राज्यों के किसानों को भी समय पर यूरिया उपलब्ध होगा। इससे खेती को मजबूती मिलेगी, औद्योगिक निवेश बढ़ेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी फायदा मिलेगा।

461 गांवों को बिजली ग्रिड से जोड़ने की मांग

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से बस्तर और अन्य संवेदनशील इलाकों के 461 गांवों को स्थायी बिजली ग्रिड से जोड़ने के लिए विशेष सहायता देने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि फिलहाल इन गांवों में ऑफ-ग्रिड व्यवस्था से बिजली पहुंचाई जा रही है। ग्रिड से जुड़ने पर शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार, रोजगार और छोटे उद्योगों को बड़ा लाभ मिलेगा।

आयुर्वेद संस्थान और सिंचाई परियोजना पर भी चर्चा

विष्णु देव साय ने रायपुर या बस्तर में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA) स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में औषधीय पौधों और पारंपरिक चिकित्सा का बड़ा खजाना है, जिसे संस्थागत रूप से विकसित किया जा सकता है। इसके अलावा इंद्रावती नदी पर प्रस्तावित बैराज और सिंचाई परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई।

शिवराज सिंह चौहान से सड़क संपर्क पर हुई बातचीत

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-IV) के तहत बस्तर के दूरदराज के गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए विशेष प्रावधान की मांग की।

Loading tweet…

मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि अरुणाचल प्रदेश की तरह 10 किलोमीटर के दायरे को एक क्लस्टर मानकर छोटे और बिखरे गांवों को भी सड़क योजना का लाभ दिया जाए। इस पर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक विचार करने का भरोसा दिया और कहा कि दूरस्थ व आदिवासी क्षेत्रों में सड़क संपर्क बढ़ाना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है।

News Potli.
Clip & Share
“

— राजनांदगांव में यूरिया प्लांट को जल्द मंजूरी देने की मांग, पीएम मोदी से मिले सीएम विष्णु देव साय

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
ChhattisgarhVishnu Deo SaiRajnandgaon PM Narendra ModiUrea PlantNewsPotli
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs