News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. गन्ने की रिकवरी और वजन में गड़बड़ी की होगी जांच, एक हफ्ते में बनेगी कमेटी
खेती किसानी

गन्ने की रिकवरी और वजन में गड़बड़ी की होगी जांच, एक हफ्ते में बनेगी कमेटी

12 अक्टूबर 2026 को कर्नाटक और महाराष्ट्र से आए गन्ना किसानों के प्रतिनिधियों के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बैठक की। इसमें किसानों ने गन्ने की रिकवरी के आंकड़ों में अंतर, वजन में कटौती, गन्ने की बर्बादी और लैब में जांच से जुड़ी समस्याएं उठाईं।

Pooja Rai

Pooja Rai·13 Oct 2026

गन्ने की रिकवरी और वजन में गड़बड़ी की होगी जांच, एक हफ्ते में बनेगी कमेटी

गन्ना किसानों को चीनी मिलों में गन्ने की रिकवरी, वजन में कटौती और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाने का फैसला किया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि एक सप्ताह के भीतर इस कमेटी का गठन किया जाएगा। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों के अधिकारियों के साथ किसान संगठनों, चीनी मिलों के प्रतिनिधियों और वैज्ञानिकों को शामिल किया जाएगा।

कर्नाटक और महाराष्ट्र के किसानों के साथ हुई बैठक

12 अक्टूबर 2026 को कर्नाटक और महाराष्ट्र से आए गन्ना किसानों के प्रतिनिधियों के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बैठक की। इसमें किसानों ने गन्ने की रिकवरी के आंकड़ों में अंतर, वजन में कटौती, गन्ने की बर्बादी और लैब में जांच से जुड़ी समस्याएं उठाईं।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों के साथ किसी भी तरह का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि गन्ने की रिकवरी और वजन की जांच के लिए पारदर्शी और वैज्ञानिक व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि किसानों को उनकी उपज का सही हिसाब मिल सके।

रिकवरी और वजन की जांच करेगी कमेटी

सरकार के मुताबिक, प्रस्तावित कमेटी गन्ने की कटाई के समय, रिकवरी मापने के वैज्ञानिक तरीकों, लैब में जांच और वजन की शुद्धता जैसे मुद्दों की समीक्षा करेगी। कमेटी तय समय में अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपेगी।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बैठक में गन्ने के उचित और लाभकारी मूल्य (FRP) तय करने की प्रक्रिया और लागत के आकलन के बारे में भी जानकारी दी।

सरकार के मुताबिक, किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने के साथ-साथ लंबे समय के लिए भी सुधार किए जाएंगे, ताकि गन्ना किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य और पारदर्शी व्यवस्था मिल सके।

News Potli.
Clip & Share
“

— गन्ने की रिकवरी और वजन में गड़बड़ी की होगी जांच, एक हफ्ते में बनेगी कमेटी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Sugarcane FarmersShivraj Singh ChouhanPrahlad JoshiSugar MillsSugarcane Recovery Sugarcane Weight Discrepancy
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs