News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. मिट्टी बचाने से लेकर सोयाबीन कारोबार तक, भोपाल में 4-5 दिसंबर को होगा खेती पर मंथन
खेती किसानी

मिट्टी बचाने से लेकर सोयाबीन कारोबार तक, भोपाल में 4-5 दिसंबर को होगा खेती पर मंथन

4 दिसंबर को रीजनरेटिव एग्रीकल्चर और टिकाऊ खाद्य तेल सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक बैठक होगी। इसमें सरकारी विभागों, कृषि अनुसंधान संस्थानों, उद्योग जगत, किसान उत्पादक संगठनों (FPOs), सामाजिक संगठनों और कृषि विशेषज्ञों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

News Potli

News Potli·News Potli Desk·27 Nov 2026

मिट्टी बचाने से लेकर सोयाबीन कारोबार तक, भोपाल में 4-5 दिसंबर को होगा खेती पर मंथन

भोपाल, 27 नवंबर 2026: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 4 और 5 दिसंबर को कृषि से जुड़े विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, नीति निर्माता और किसान एक साथ जुटेंगे। इस दौरान रीजनरेटिव एग्रीकल्चर (Regenerative Agriculture) यानी ऐसी खेती को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी, जिससे मिट्टी की सेहत सुधरे, पर्यावरण और जैव विविधता को नुकसान कम हो और खेती को जलवायु परिवर्तन के असर से बचाया जा सके। बैठक में यह भी चर्चा होगी कि इस तरह की खेती को छोटे स्तर के प्रयोगों से निकालकर ज्यादा से ज्यादा किसानों तक कैसे पहुंचाया जाए और इसे बाजार से कैसे जोड़ा जाए।

इस कार्यक्रम का आयोजन सॉलिडेरिडाड (Solidaridad), ICAR-भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान (IISS) और सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEA) मिलकर कर रहे हैं। यह आयोजन विश्व मृदा दिवस 2026 के तहत यूरोपीय संघ-भारत साझेदारी कार्यक्रम के अंतर्गत किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मकसद खाद्य सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए टिकाऊ खेती को बढ़ावा देना है।

रीजनरेटिव खेती को बढ़ावा देने पर होगी चर्चा

4 दिसंबर को रीजनरेटिव एग्रीकल्चर और टिकाऊ खाद्य तेल सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक बैठक होगी। इसमें सरकारी विभागों, कृषि अनुसंधान संस्थानों, उद्योग जगत, किसान उत्पादक संगठनों (FPOs), सामाजिक संगठनों और कृषि विशेषज्ञों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत के बाद ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी के मृदा विज्ञान के प्रतिष्ठित प्रोफेसर और जाने-माने मृदा वैज्ञानिक रतन लाल मुख्य भाषण देंगे। इसके बाद तीन अलग-अलग सत्रों में चर्चा होगी।

पहले सत्र में तिलहन की खेती में रीजनरेटिव तरीकों को बढ़ावा देने पर बात होगी। इसमें मिट्टी, पर्यावरण और जैव विविधता को बचाने के साथ कार्बन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर चर्चा की जाएगी। दूसरे सत्र में टिकाऊ सप्लाई चेन बनाने, फसलों के लिए सर्टिफिकेशन और मानकों, कंपनियों की सामाजिक जिम्मेदारी और FPOs को मजबूत करने जैसे मुद्दे उठेंगे। तीसरे सत्र में खेती से जुड़ी मौजूदा सरकारी योजनाओं और प्रोत्साहन पर चर्चा होगी। इसमें किसानों की राय भी सुनी जाएगी और इस बात पर विचार किया जाएगा कि पर्यावरण को होने वाले फायदे को कृषि नीतियों में कैसे शामिल किया जा सकता है।

रीजनरेटिव खेती में बेहतर काम करने वालों को मिलेगा सम्मान

4 दिसंबर की शाम को दूसरे प्रोफेसर रतन लाल अवॉर्ड्स फॉर एक्सीलेंस इन रीजनरेटिव एग्रीकल्चर दिए जाएंगे। इन पुरस्कारों के जरिए भारत में रीजनरेटिव खेती के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले लोगों और संस्थानों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें विज्ञान, नेतृत्व, सामुदायिक भागीदारी और कृषि नीतियों में योगदान देने वालों को सम्मान मिलेगा।

इन पुरस्कारों की शुरुआत सॉलिडेरिडाड ने ICAR-IISS के साथ मिलकर की है। पुरस्कार प्रोफेसर रतन लाल के नाम पर रखे गए हैं। कार्यक्रम में रतन लाल और अन्य प्रमुख अतिथि विजेताओं को सम्मानित करेंगे। इस मौके पर कृषि क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले लोगों के योगदान पर आधारित एक विशेष पुस्तक या मैगजीन भी जारी की जाएगी।

सोयाबीन की खेती और उससे जुड़े कारोबार पर भी होगा मंथन

5 दिसंबर को 'रीजनरेटिव सोयाबीन और सोया फूड उद्यमिता' विषय पर एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन सॉलिडेरिडाड, SEA और यूएस सोयाबीन एक्सपोर्ट काउंसिल (USSEC) मिलकर करेंगे।

इस सम्मेलन में सोयाबीन की टिकाऊ खेती को बाजार, पोषण और कारोबार से जोड़ने के तरीकों पर चर्चा होगी। इसमें सरकारी विभागों, ICAR संस्थानों, तकनीकी संस्थानों, कारोबारियों, FPOs, पोषण विशेषज्ञों और ग्रामीण उद्यमियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन में सोयाबीन की खेती से लेकर उसके प्रसंस्करण, बाजार और उससे जुड़े कारोबार में मौजूद संभावनाओं पर विचार किया जाएगा।

खेती में बदलाव के लिए सभी का साथ जरूरी

सॉलिडेरिडाड एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर शतद्रु चट्टोपाध्याय ने कहा कि रीजनरेटिव खेती को बढ़ावा देने के लिए सिर्फ खेती के तरीकों में बदलाव करना काफी नहीं है। इसके लिए वैज्ञानिकों, सरकार, बाजार, कंपनियों और किसानों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि कोशिश है कि इस तरह की खेती को खेतों में किए जा रहे छोटे प्रयोगों से आगे बढ़ाकर बड़े स्तर पर अपनाया जाए और इसे वैश्विक कृषि बाजार से जोड़ा जाए।

वहीं, SEA के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बीवी मेहता ने कहा कि रीजनरेटिव खेती से तिलहन की खेती को ज्यादा टिकाऊ बनाया जा सकता है और किसानों को भी बेहतर फायदा मिल सकता है। उन्होंने कहा कि सॉलिडेरिडाड, SEA और ICAR-IISS की साझेदारी से इस दिशा में जरूरी वैज्ञानिक, औद्योगिक और नीतिगत जानकारी एक मंच पर आएगी।

ये भी देखें-

News Potli.
Clip & Share
“

— मिट्टी बचाने से लेकर सोयाबीन कारोबार तक, भोपाल में 4-5 दिसंबर को होगा खेती पर मंथन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Regenerative AgricultureSolvent Extractors Association of IndiaSoybean FarmingSustainable Farming World Soil Day 2026 Bhopal Agriculture Conference
News Potli

About the Author

News Potli

News Potli Desk

Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs