News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. बासमती का रकबा घटा, उत्पादन पर असर की आशंका
खेती किसानी

बासमती का रकबा घटा, उत्पादन पर असर की आशंका

2024 में देश में करीब 27.5 लाख हेक्टेयर में बासमती की खेती हुई थी, जो 2025 में घटकर करीब 24.9 लाख हेक्टेयर रह गई। अब 2026 में भी इसमें करीब 1 लाख हेक्टेयर की कमी बताई जा रही है। यानी बासमती का खेती क्षेत्र लगातार दूसरे साल घट रहा है।

News Potli

News Potli·News Potli Desk·18 Sep 2026

बासमती का रकबा घटा, उत्पादन पर असर की आशंका

इस साल देश में बासमती चावल का उत्पादन पिछले साल के मुकाबले कम रह सकता है। इसकी बड़ी वजह बासमती की खेती का घटता रकबा है। इंडस्ट्री के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, 2026 में बासमती का रकबा करीब 1 लाख हेक्टेयर घटकर 23.9 लाख हेक्टेयर रह सकता है। यानी 2025 के मुकाबले करीब 4 फीसदी की कमी है। बासमती के रकबे में सबसे ज्यादा कमी पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बताई जा रही है।

लगातार दूसरे साल घटा रकबा

2024 में देश में करीब 27.5 लाख हेक्टेयर में बासमती की खेती हुई थी, जो 2025 में घटकर करीब 24.9 लाख हेक्टेयर रह गई। अब 2026 में भी इसमें करीब 1 लाख हेक्टेयर की कमी बताई जा रही है। यानी बासमती का खेती क्षेत्र लगातार दूसरे साल घट रहा है।

हालांकि, पंजाब में बासमती का रकबा पिछले साल के आसपास रहने की बात कही जा रही है। 2025 में भारी बारिश और बाढ़ से पंजाब में बासमती की फसल को नुकसान हुआ था, इसलिए इस साल यहां उत्पादन पिछले साल से बेहतर रह सकता है।

MP में भी चावल का रकबा घटा

मध्य प्रदेश में भी इस साल चावल की खेती का क्षेत्र घटा है। 4 सितंबर तक राज्य में चावल का रकबा पिछले साल से करीब 1.75 लाख हेक्टेयर कम था। इंडस्ट्री के अनुसार, मध्य प्रदेश में करीब 6-7 लाख हेक्टेयर में बासमती की खेती होती है। कम बारिश और घटते चावल रकबे का असर यहां बासमती की खेती पर भी पड़ा है।

देशभर में इस साल चावल का रकबा भी घटा है। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, खरीफ 2026 में धान का क्षेत्र करीब 4 फीसदी घटकर 4.218 करोड़ हेक्टेयर रह गया है।

बासमती के दाम 15-20% ऊपर

रकबा घटने के बीच भारतीय बासमती की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। मौजूदा समय में भारतीय बासमती का निर्यात भाव करीब 1,160 डॉलर प्रति टन बताया जा रहा है, जो पिछले साल से करीब 15-20 फीसदी ज्यादा है।

अगर नई फसल का उत्पादन कम रहा और घरेलू व विदेशी बाजार में मांग बनी रही, तो आगे बासमती के दाम पर इसका असर पड़ सकता है।

News Potli.
Clip & Share
“

— बासमती का रकबा घटा, उत्पादन पर असर की आशंका

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Basmati riceKharif cropsAgriculture News
News Potli

About the Author

News Potli

News Potli Desk

Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs