Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 2047 तक भारत की खाद्यान्न मांग होगी दोगुनी से अधिक, कृषि भूमि घटकर 176 मिलियन हेक्टेयर होने की उम्मीद: रिपोर्ट
एग्री बुलेटिन

2047 तक भारत की खाद्यान्न मांग होगी दोगुनी से अधिक, कृषि भूमि घटकर 176 मिलियन हेक्टेयर होने की उम्मीद: रिपोर्ट

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान से संबंद्ध नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स एंड पॉलिसी रिसर्च (आईसीएआर-एनआईएपी) की एक के रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2047 तक भारत की कुल खाद्य मांग मौजूदा मां

NP

Pooja Rai· Correspondent

21 अप्रैल 2025· 3 min read

agriculture newshorticulturekheti kisani
2047 तक भारत की खाद्यान्न मांग होगी दोगुनी से अधिक, कृषि भूमि घटकर 176 मिलियन हेक्टेयर होने की उम्मीद: रिपोर्ट

2047 तक भारत की खाद्यान्न मांग होगी दोगुनी से अधिक, कृषि भूमि घटकर 176 मिलियन हेक्टेयर होने की उम्मीद: रिपोर्ट

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान से संबंद्ध नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स एंड पॉलिसी रिसर्च (आईसीएआर-एनआईएपी) की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2047 तक भारत की कुल खाद्य मांग मौजूदा मांग से दोगुनी से अधिक हो जाएगी, जबकि पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों जैसे बागवानी और पशु उत्पादों की मांग तीन से चार गुना बढ़ने की संभावना है।हालांकि, इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए आवश्यक कृषि भूमि घटकर 176 मिलियन हेक्टेयर रह जाएगी, जो फिलहाल लगभग 180 मिलियन हेक्टेयर है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बढ़ती पोषण संबंधी जरूरतों और बदलती आहार प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए फल, सब्जियां, दालें और तिलहन जैसी प्रमुख फसलों के बारे में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही, चावल व गेहूं जैसी पारंपरिक फसलों से वैकल्पिक फसलों की ओर धीरे-धीरे संसाधनों का स्थानांतरण अत्यावश्यक है।

बागवानी और पशु उत्पादों की मांग बढ़ेगी
भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र का दर्जा प्राप्त करने के लिए अपनी अर्थव्यवस्था को लगभग 8 प्रतिशत की वार्षिक दर से विकसित करना होगा। इसी दौरान, देश की जनसंख्या बढ़कर 1.6 अरब तक पहुंच जाएगी और लगभग आधी आबादी शहरी क्षेत्रों में निवास करेगी। इस आर्थिक और जनसांख्यिकीय बदलाव के चलते भारतीय आहार पैटर्न में भी बड़ा बदलाव आएगा, विशेष रूप से पोषक तत्वों से भरपूर बागवानी और पशु उत्पादों की मांग में वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें - भारत में सोया उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा देने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह का जोर

फलों की मांग बढ़कर 233 मिलियन टन होने की उम्मीद
रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2047 तक फलों की मांग सालाना 3 प्रतिशत की दर से बढ़कर 233 मिलियन टन और सब्जियों की मांग 2.3 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़कर 365 मिलियन टन हो जाएगी। दालों की मांग दोगुनी होकर 49 मिलियन टन तक पहुंच सकती है, जबकि खाद्य तेलों और चीनी की मांग क्रमशः 50 प्रतिशत और 29 प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना है।

फसल चक्र की तीव्रता बढ़कर 170 प्रतिशत हो जाएगी
लेकिन दूसरी ओर, प्रति किसान औसत जोत का आकार वर्तमान लगभग एक हेक्टेयर से घटकर केवल 0.6 हेक्टेयर रह जाएगा। इसके अलावा, शुद्ध बोया गया क्षेत्र घटकर 138 मिलियन हेक्टेयर तक आ सकता है, जिससे फसल चक्र की तीव्रता 156 प्रतिशत से बढ़कर 170 प्रतिशत हो जाएगी। हालांकि, कृषि भूमि के इस तीव्र उपयोग के पर्यावरणीय परिणाम भी होंगे — जल और ऊर्जा जैसे पहले से ही तनावग्रस्त संसाधनों पर दबाव और बढ़ेगा। वर्तमान में कृषि जल का सबसे बड़ा उपभोक्ता है (83 प्रतिशत), और 2047 तक जल की मांग मौजूदा उपयोग से लगभग 18 प्रतिशत अधिक हो सकती है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि 2047 तक कृषि उत्पादन के सकल मूल्य में पशुपालन की हिस्सेदारी वर्तमान 31 प्रतिशत से बढ़कर 39 प्रतिशत हो सकती है, जबकि मत्स्य पालन की हिस्सेदारी 7 प्रतिशत से बढ़कर 10 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।रिपोर्ट के मुताबिक़ पिछले पांच दशकों में सूखा, लू और बाढ़ जैसी चरम मौसमी घटनाओं के चलते भारत की कृषि उत्पादकता में लगभग 25 प्रतिशत की गिरावट आई है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 2047 तक भारत की खाद्यान्न मांग होगी दोगुनी से अधिक, कृषि भूमि घटकर 176 मिलियन हेक्टेयर होने की उम्मीद: रिपोर्ट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs