News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 100 जिलों में चलेगी प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, यूपी के सबसे ज्यादा जिले शामिल
एग्री बुलेटिन

100 जिलों में चलेगी प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, यूपी के सबसे ज्यादा जिले शामिल

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) के तहत देश के 100 कृषि जिलों का चयन किया है, जिनमें उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा 12 जिले शामिल हैं। हर जिले में कृषि विकास योजना बनाई जाएगी और

NP

Pooja Rai·Correspondent·04 Oct 2025· 3 min read

100 जिलों में चलेगी प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, यूपी के सबसे ज्यादा जिले शामिल

100 जिलों में चलेगी प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, यूपी के सबसे ज्यादा जिले शामिल

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) के तहत देश के 100 कृषि जिलों का चयन किया है, जिनमें उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा 12 जिले शामिल हैं। हर जिले में कृषि विकास योजना बनाई जाएगी और हर साल करीब ₹24,000 करोड़ के कार्य किए जाएंगे।योजना की निगरानी के लिए 100 केंद्रीय अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) के तहत देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 100 “एस्पिरेशनल एग्रीकल्चर डिस्ट्रिक्ट्स” के विकास की घोषणा की है। इस योजना में उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक 12 जिले शामिल किए गए हैं।

यूपी के 12 जिले बने योजना का हिस्सा
उत्तर प्रदेश के जिन जिलों को योजना में शामिल किया गया है, उनमें महोबा, सोनभद्र, हमीरपुर, बांदा, जालौन, झांसी, उन्नाव, प्रयागराज, चित्रकूट, प्रतापगढ़, श्रावस्ती और ललितपुर शामिल हैं।
यूपी के बाद महाराष्ट्र के 9 जिले चुने गए हैं—पालघर, यवतमाल, गढ़चिरोली, धुले, रायगढ़, छत्रपति संभाजीनगर, चंद्रपुर, नांदेड़ और बीड।
बिहार से 7 जिले—मधुबनी, दरभंगा, बांका, गया, सिवान, किशनगंज और नवादा—शामिल किए गए हैं।
मध्य प्रदेश और राजस्थान से 8-8 जिले चुने गए हैं।

बाकी राज्यों से भी चयन
आंध्र प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल से 4-4 जिले,
असम, छत्तीसगढ़ और केरल से 3-3 जिले,
जबकि जम्मू-कश्मीर, झारखंड और उत्तराखंड से 2-2 जिले शामिल किए गए हैं।
बाकी 11 राज्यों—अरुणाचल प्रदेश, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, सिक्किम और त्रिपुरा—में से प्रत्येक से 1 जिला चुना गया है।

ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश में नवीन गन्ना किस्मों के लिए मिनी सीड किट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

निगरानी के लिए नियुक्त हुए केंद्रीय अधिकारी
योजना की निगरानी और बेहतर क्रियान्वयन के लिए 100 केंद्रीय नोडल अधिकारी (CNOs) नियुक्त किए गए हैं, जिनमें ज्यादातर संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी हैं। यह आदेश कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने शुक्रवार को जारी किया।

योजना के दिशा-निर्देश और बजट
सरकार ने योजना के संचालन संबंधी दिशा-निर्देश (Guidelines) भी जारी किए हैं। इसके तहत हर जिले के लिए एक जिला कृषि विकास योजना तैयार की जाएगी, जिसमें 11 विभागों की 36 योजनाओं को एक साथ जोड़ा जाएगा। इनमें से 19 योजनाएं कृषि और किसान कल्याण विभाग से जुड़ी होंगी।
सरकार के अनुसार, इस योजना के तहत हर वर्ष लगभग ₹24,000 करोड़ के कार्य किए जाएंगे। हालांकि, PMDDKY के लिए अलग बजट नहीं बनाया गया है, इसे मौजूदा योजनाओं के समन्वय से लागू किया जाएगा।

उद्देश्य
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का मकसद कृषि क्षेत्र का समग्र विकास, किसानों की आय बढ़ाना, और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है। सरकार चाहती है कि इन चुने गए जिलों को मॉडल एग्रीकल्चर डिस्ट्रिक्ट्स के रूप में विकसित किया जाए।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 100 जिलों में चलेगी प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, यूपी के सबसे ज्यादा जिले शामिल

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newskheti kisaniNews PotliPradhan Mantri Dhan-Dhanya Krishi Yojanauttar pradeshखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs