Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के तहत करवाएं अपने बागवानी फसलों का बीमा, 31 जुलाई 2025 तक बढ़ी तारीख
एग्री बुलेटिन

मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के तहत करवाएं अपने बागवानी फसलों का बीमा, 31 जुलाई 2025 तक बढ़ी तारीख

हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के तहत प्रतिकूल मौसम और प्राकृतिक आपदाओं के कारण बागवानी फसलों के नुकसान की स्थिति में किसानों को आर्थिक मुआवजा देती है। इस योजना के लिए आवेदन की अंतिम तार

NP

Pooja Rai· Correspondent

9 जुलाई 2025· 2 min read

agriculture newsbima yojanaChief Minister Horticulture Insurance Scheme
मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के तहत करवाएं अपने बागवानी फसलों का बीमा, 31 जुलाई 2025 तक बढ़ी तारीख

मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के तहत करवाएं अपने बागवानी फसलों का बीमा, 31 जुलाई 2025 तक बढ़ी तारीख

हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के तहत प्रतिकूल मौसम और प्राकृतिक आपदाओं के कारण बागवानी फसलों के नुकसान की स्थिति में किसानों को आर्थिक मुआवजा देती है। इस योजना के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई, 2025 तक बढ़ा दी गई है।

हरियाणा में बागवानी फसलों को बढ़ावा देने और उत्पादन बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार तरह तरह का प्रयास कर रही है। बागवानी शुरू करने के लिए तो सरकार सब्सिडी देती ही है। साथ ही मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के तहत सरकार बागवानों को स्योर करना चाहती है कि अगर प्रतिकूल मौसम और प्राकृतिक आपदाओं के कारण बागवानी फसलों को नुकसान होता है तो उसका पूरा मुआवजा सरकार देगी। फ़िलहाल सरकार ने इस योजना के लिए आवेदन की अंतिम तारीख़ 31 जुलाई, 2025 तक बढ़ा दी है, जो पहले 31 मई 2025 थी।

योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना का उद्देश्य ओलावृष्टि, तापमान में अत्यधिक वृद्धि, पाला, बाढ़, तूफान और आग जैसी प्रतिकूल मौसम स्थितियों के कारण किसानों को होने वाले नुकसान की भरपाई करना है। इस योजना के तहत बागवानी फसलों की एक विस्तृत विविधता को कवर किया जाता है और नुकसान की स्थिति में समय पर आर्थिक सहायता दी जाती है।

ये भी पढ़ें - दुनिया की पहली दो Genome-edited चावल की किस्मों के बारे में जानिए

46 बागवानी फसलें होती हैं कवर
आपको बता दें कि बागवानी फसल बीमा योजना के तहत 46 बागवानी फसलें कवर की जाती हैं, जिनमें कई सारे फल, सब्जियां और मसाले शामिल हैं।
सब्जियां (23 फसलें): भिंडी, बैंगन, लौकी, शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज, खीरा, कद्दू, तरबूज, आदि।
फल (21 फसलें): आम, अमरूद, किन्नू, नींबू, लीची, अनार, अंगूर, स्ट्रॉबेरी, आदि।
मसाले (2 फसलें): हल्दी और लहसुन

कितना देना होता है प्रीमियम?
इस योजना के तहत, किसानों को रजिस्ट्रेशन के लिए कुल बीमा प्रीमियम का केवल 2.5% भुगतान करना होता है। बाक़ी का पैसिया राज्य सरकार देती है। एक आधिकारिक समिति द्वारा मूल्यांकन के बाद मुआवजा सीधे रजिस्टर्ड किसानों के बैंक खातों में भेज दिया जाता है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के तहत करवाएं अपने बागवानी फसलों का बीमा, 31 जुलाई 2025 तक बढ़ी तारीख

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs