News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. मध्य प्रदेश सरकार लागू करेगी सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना, किसानों को मिलेगी सस्ती बिजली और होगी अतिरिक्त कमाई
एग्री बुलेटिन

मध्य प्रदेश सरकार लागू करेगी सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना, किसानों को मिलेगी सस्ती बिजली और होगी अतिरिक्त कमाई

मध्य प्रदेश सरकार राज्य में सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना लागू करने वाली है. इस योजना के तहत किसान न केवल सौर ऊर्जा से अपने खेतों की सिंचाई कर सकेंगे, बल्कि बिजली उत्पादक बनकर सरकार को 25 साल तक बिजली ब

Pooja Rai

Pooja Rai·11 Jun 2025· 2 min read

मध्य प्रदेश सरकार लागू करेगी सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना, किसानों को मिलेगी सस्ती बिजली और होगी अतिरिक्त कमाई

मध्य प्रदेश सरकार लागू करेगी सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना, किसानों को मिलेगी सस्ती बिजली और होगी अतिरिक्त कमाई

मध्य प्रदेश सरकार राज्य में सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना लागू करने वाली है. इस योजना के तहत किसान न केवल सौर ऊर्जा से अपने खेतों की सिंचाई कर सकेंगे, बल्कि बिजली उत्पादक बनकर सरकार को 25 साल तक बिजली बेच भी सकेंगे. इसकी जानकारी खुद राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने ट्विटर पोस्ट के जरिये दी.

योजना में विद्युत सब स्टेशन की 100% क्षमता तक की सोलर प्रोजेक्ट्स को स्थापित करने का सरकार ने फैसला लिया है. इस योजना से वोकल फॉर लोकल के तहत स्थानीय उद्यमियों के लिए निवेश एवं रोजगार के अवसर भी मिलेंगे. शासन के साथ 25 वर्षों तक का विद्युत क्रय अनुबंध किया जाएगा. इसके अलावा इसके तहत किसानों को दिन में भी सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जा सकेगी. साथ ही किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण में भी योजना कारगर साबित होगी.

योजना का उद्देश्य
सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना का उद्देश्य कृषि लोड का दिन में प्रबंध कर किसान को सिंचाई के लिये दिन में बिजली उपलब्ध कराना है. इससे किसानों की जीवन शैली को व्यवस्थित किया जा सकेगा. योजना से सीधे 11 किलो वोल्ट साईड पर बिजली देने से सब- स्टेशन के सभी फीडरों को दिन में एक साथ बिजली दी जा सकेगी. इस व्यवस्था के लिए विद्युत सबस्टेशन के सुधार / नए ट्रांसफार्मर पर होने वाले तात्कालिक खर्चे कम हो सकेंगे.

योजना से जुड़ी कुछ ज़रूरी बातें

योजना के तहत विद्युत् सब-स्टेशंस की 100 फीसदी क्षमता तक की सौर परियोजनाओं की स्थापना की जा सकेगी.

वोकल फॉर लोकल के अंतर्गत स्थानीय उद्यमियों के लिए निवेश एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे.

शासन के साथ 25 वर्षों तक विद्युत् क्रय अनुबंध किया जाएगा.

वर्तमान में 1900 से अधिक सब-स्टेशंस पर 14500 मेगावाट क्षमता परियोजनाओं के चयन के लिए उपलब्ध हैं.

परियोजनाओं को एग्रीकल्चर इन्फ्रा फंड से 7 वर्षों तक 3 फीसदी ब्याज में छूट का प्रावधान है.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— मध्य प्रदेश सरकार लागू करेगी सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना, किसानों को मिलेगी सस्ती बिजली और होगी अतिरिक्त कमाई

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsChief Minister Mohan Yadavkheti kisaniNews Potlisolar energySurya Mitra Krishi Feeder Schemeखेती किसानीमध्य प्रदेश
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs